जालौन

थाना प्रभारी की मौत: महिला आरक्षी को लिया गया हिरासत में, की जा रही पूछताछ

Jalaun SHO Death Mystery जालौन में थाना प्रभारी की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। जब मृतक पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। अब महिला आरक्षी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

2 min read
Dec 07, 2025
फोटो सोर्स- जालौन पुलिस

Jalaun SHO Death Mystery जालौन में थाना प्रभारी की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक पत्नी की तहरीर पर महिला सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। ‌शुरुआती जांच में पता चला कि महिला सिपाही 11 दिनों से अनुपस्थित चल रही है। जो यूपी 112 में तैनात है। इधर पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने महिला आरक्षी पर बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जिसमें महिला आरक्षी की भी भूमिका शामिल है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला आरक्षी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

मेडिकल कॉलेज के MS पर एएनएम छात्रा ने लगाया बैड टच का आरोप, बुलानी पड़ी छह थानों की पुलिस

शुक्रवार को गोली लगने से हुई थी मौत

उत्तर प्रदेश के जालौन के कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की शुक्रवार की रात को गोली लगने से मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में आत्महत्या करने का मामला निकलकर सामने आया था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नया मोड़ ले लिया है। जिसको भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। सीसीटीवी फुटेज में महिला आरक्षी को थाना प्रभारी के आवास की तरफ जाते देखा जा रहा है। 3 मिनट बाद ही वह दौड़ते हुए वापस आती है। इसके बाद महिला आरक्षी जानकारी देती है कि 'साहब' ने गोली मार ली है।

बीएनएस की धारा में दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक पत्नी माया राम ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बहुत मजबूत थे। वे आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। घटना में एक महिला उनके आवास से निकल कर भागती दिखाई पड़ रही है। जिसका नाम मीनाक्षी शर्मा बताया गया है। पति की हत्या मीनाक्षी शर्मा ने की है या उन्होंने करवाई है। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मीनाक्षी शर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(एक) में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।‌

क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने शुरुआती बयान में बताया था कि थाना प्रभारी ने आत्महत्या की। लेकिन बाद के बयान में उन्होंने बताया कि महिला आरक्षी ने थाने में आकर बताया कि 'साहब' ने गोली मार ली है। थाने का स्टाफ जब मौके पर पहुंचा तो थाना प्रभारी अरुण कुमार राय मच्छरदानी के अंदर पड़े हुए थे। जिन्हें तत्काल पीएससी ले जाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।‌ महिला आरक्षी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी जालौन?

क्षेत्राधिकारी जालौन ने बताया कि नामजद आरोपी महिला आरक्षी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया है। साक्षी संकलन की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर