जालौन

पति बच्चों को छोड़कर जिस प्रेमी के साथ भागी महिला उसी ने एक बोतल शराब पिलाकर कर दी हत्या

जालौन जिले से एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। महिला के दो बच्चे भी थे, लेकिन उसने बिल्कुल भी परवाह नहीं की। महिला जिस प्रेमी के साथ भागी उसने ही तंग आकर उसकी हत्या कर दी।
2 min read
• •
Jul 10, 2025
Feature image
AI Generated Symbolic Image.

यूपी के जालौन में एक युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या करवा दी। हत्या के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महिला उस पर साथ रहने का दबाव बना रही थी, जबकि युवक महिला और उसके दो बच्चों की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं था। युवक ने बताया कि काफी समझाने के बाद भी जब महिला नहीं मानी तो उसने उसकी हत्या कर दी।

महिला का शव 7 जुलाई को उत्तराखंड के नैनीताल की भीमताल झील में मिला। महिला की पहचान जालौन निवासी पुष्पा तिवारी के तौर पर हुई। मामले की सूचना नैनीताल पुलिस ने जालौन पुलिस को दी। शव मिलने के बाद से ही जालौन पुलिस आरोपी की तलाश में लग गई। पुलिस को मामले में सफलता मिली और आरोपी अभिषेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया।

दो बच्चों की मां थी पुष्पा तिवारी

पुष्पा तिवारी जालौन के डकौर गांव की रहने वाली थी। पुष्पा की शादी 2016 में ऋषि तिवारी से हुई थी। उस समय पुष्पा B.Sc कर रही थी। लेकिन, शादी के बाद बच्चे हो गए और पुष्पा की पढ़ाई छूट गई। पुष्पा के बच्चों को पढ़ाने के लिए उसी गांव का अभिषेक श्रीवास्तव उसके घर आता था। इसी दौरान धीरे-धीरे दोनों में काफी नजदीकियां बढ़ गईं।

दिल्ली के होटल में नौकरी करने चला गया अभिषेक
अभिषेक की कुछ दिनों बाद दिल्ली के एक होटल में नौकरी लग गई और वह बच्चों को पढ़ाना छोड़कर दिल्ली के एक होटल में नौकरी करने चला गया। लेकिन, वह जब भी गांव आता तो वह बच्चों की पढ़ाई देखने जरुर जाता। इसी बहाने उसकी पुष्पा से मुलाकात हो जाती। पुष्पा और अभिषेक के बीच दो साल तक रिलेशन चलता रहा। मगर पुष्पा के पति को भनक तक नहीं लगी। वह अपनी खेती किसानी में व्यस्त रहा।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला अपराध

पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी अभिषेक श्रीवास्तव ने पुष्पा की हत्या का पूरा सच कबूल कर लिया है। अभिषेक के मुताबिक, वह पुष्पा के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। शुरुआत में पुष्पा से उसकी ज्यादा बात नहीं होती थी, लेकिन धीरे-धीरे उनमें नजदीकियां बढ़ने लगीं। अभिषेक ने बताया कि उसने कभी भी पुष्पा के साथ रहने का वादा नहीं किया था, लेकिन पुष्पा लगातार उसके साथ भागने की जिद करती थी। इसी बात से तंग आकर उसने पुष्पा की हत्या करने की योजना बनाई।

योजना के तहत, अभिषेक ने 27 मई को पुष्पा को दिल्ली बुलाया। कुछ दिनों बाद जब उसने पुष्पा को वापस जाने के लिए कहा, तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद, 30 मई को अभिषेक पुष्पा को उत्तराखंड घुमाने ले गया। वहां उसने पुष्पा को होटल के कमरे में शराब पिलाई। शराब पीने के बाद, वे दोनों टहलने के लिए बाहर गए और भीमताल झील के पास सीढ़ियों पर बैठ गए। यहीं पर, अभिषेक ने नशे में धुत पुष्पा को सीढ़ियों से झील में धक्का दे दिया और फिर वापस दिल्ली आ गया।

इस मामले में सीओ जालौन, शैलेंद्र बाजपेयी ने बताया कि डकोर निवासी ऋषि तिवारी ने अपनी पत्नी पुष्पा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुष्पा का शव 6 जून को उत्तराखंड के भीमताल में मिला था। शव मिलने के बाद पुष्पा के पति ने गांव के ही अभिषेक श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अभिषेक की तलाश शुरू की, लेकिन वह फरार था। इसके बाद एसपी ने अभिषेक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। आखिरकार, 8 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि पुष्पा उसे परेशान कर रही थी, इसीलिए उसने उसकी हत्या कर दी।

Updated on:
10 Jul 2025 01:45 pm
Published on:
10 Jul 2025 01:45 pm
Also Read
View All
जालौन में शासन से कारण बताओ नोटिस: IAS रिंकू सिंह राही ने लिखा- नहीं मालूम था DM साहब के दिमाग में इतनी बड़ी योजना

जालौन: नगर पालिका में छापा मारने को लाइव दिखाना पड़ा महंगा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट IAS रिंकू सिंह से मांगा गया जवाब

जालौन में भारी बारिश से फसलों को काफी नुकसान: किसान यूनियन की प्रशासन से मांग, 25 प्रतिशत की मिले तत्काल मदद

जालौन: बुर्का में हिंदू लड़कियों का आपत्तिजनक गाने पर डांस, हिंदू संगठन ने दोषियों पर की कार्रवाई की मांग

IAS Rinku Singh Rahi: उठक-बैठक से लेकर ब्लॉक प्रमुख विवाद तक, IAS रिंकू सिंह राही का विवादों से रहा है पुराना नाता, अब यूपी की नौकरशाही पर उठाए सवाल