27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Crime : होमवर्क दिखाने से मना करने पर पांचवी के छात्र ने साथी छात्र को चाकू मारा!

UP Crime : चाकू से हमला करने वाले छात्र को शिक्षिका ने डांटा तो वो घर से तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Shivmani Tyagi

•

Updated: 9 Jul 2025, 9:09 AM IST

attack

प्रतीकात्मक फोटो ( स्रोत AI )

UP Crime : उत्तर प्रदेश के बागपत की यह घटना आपको हैरान कर देगी। यहां परिषदीय विद्यालय के एक छात्रा ने अपने साथी छात्र पर चाकू से हमला बोल दिया। आरोप है कि, साथी छात्र ने होमवर्क की कॉपी दिखाने से इंकार कर दिया था। इस घटना का पता चलने से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षिका ने छात्रा को डांटा और घर से परिजनों को बुलाकर लाने के लिए कहा। इसके बाद छात्र तमंचा लेकर स्कूल पहुंच गया।

बैग से चाकू निकाला और मुंह पर कर दिया वार

यह घटना मंगलवार की बताई जाती है। बागपत के छपरौली कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर चार में कक्षा पांच के छात्र ने अपने साथी छात्र से होमवर्क दिखाने के लिए कॉपी मांगी। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि, इस पर एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। इसने अपने बैग से चाकू निकाला और छात्र के चेहरे पर हमला कर दिया। गनीमत रही कि चाकू आंख के नीचे लगा और छात्र की आंख बच गई। इस घटना का पता चलते ही स्कूल की शिक्षिका ने हमलावर छात्र को डांटा और उसे स्कूल से घर भेजते हुए माता-पिता को साथ लेकर आने की बात कही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसके कुछ देर बाद यह आरोपी हमलावर छात्र तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा और पीड़ित छात्र को धमकाने लगा। शिक्षिका के अनुसार उसने छात्र से तमंचा छीन लिया और उसे घर भेज दिया।

पुलिस कर रही पूरी घटना की जांच ( UP Crime )

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। थाना प्रभारी देवेश शर्मा का कहना है कि प्राचार्य घटना वाले दिन छुट्टी पर थी। शिक्षिका से बात नहीं हो पाई है। पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। यदि आरोप जांच में सही पाए जाते हैं तो उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।