जालौन

टोल टैक्स पर फ्री वसूली के लिए ट्रक चालकों ने किया सड़क जाम

टोल टैक्स फ्री करने को लेकर ट्रक चालकों ने शुरू किया आंदोलन
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 6:41 PM IST
Feature image

जालौन. ट्रक आपरेटरों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि टोल टैक्स फ्री कर दिया जाए। ट्रक चालकों द्वारा सड़क जाम करने की वजह से वाहनों की भागदौड़ नहीं दिखाई दी। इससे कारोबार भी प्रभावित हुआ, जिससे व्यापारियों को परेशानी हुई। माल की आवाजाही न हो पाने की वजह से व्यापारी परेशान रहे। अपना माल लेने के लिए ट्रांसपोर्टर इसी आशय से पहुंचे लेकिन जाम देखकर उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

करोड़ों का माल हो सकता है प्रभावित

सड़क जाम करने की वजह से कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। हर ट्रांसपोर्टर के यहां व्यापारी अपने माल की जानकारी लेने पहुंच रहे थे। इस लिहाज से जिन व्यापारियों के माल आ चुके थे उन्होंने थोड़ी राहत की सांस ली। लेकिन जिनका माल नहीं आया था उनके लिए परेशानी बढ़ गयी। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रकों की हड़ताल की वजह से करोड़ों का व्यापार प्रभावित होगा। अगर टोल टैक्स फ्री हो भी जाता है, तो दूसरा डर ये है कि दूसरे दाम जैसे कि सब्जियों के बढ़ सकते हैं।

क्या कहा ट्रांसपोर्टस ने

ट्रक चालक राजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार लगातार डीजल के दाम बढ़ाती जा रही है। भाड़ा वहीं पर है और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस स्थिति में फायदा कम और नुकसान ज्यादा होता है। इसलिए डीजल के दाम कम किए जाने चाहिए।

वहीं दूसरे ट्रांसपोर्टर लल्लू गुप्ता का कहना है कि सरकार ने ईवे बिल पर 50 हजार तक की छूट दी है। लेकिन इसे बढ़ाकर 1 लाख तक कर दिया जाना चाहिए। मोटर वाहनों को ही परेशानी होती है। व्यापारी के आने तक जुर्माने की वजह से ट्रक खड़े रहते हैं। इसके अलावा गाड़ियों का बीमा भी इतना ज्यादा रहता है कि ट्रक चालकों को पसीना आ जाता है। इन सभी समस्याओं को लेकर सरकार से कई बार मांग की गयी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस वजह से मजबूरी में आंदोलन करना पड़ा।

Published on: