1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल को अखिलेश की सलाह- कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक से

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को दी इस बात की नसीहत

2 min read
Google source verification
akhilesh and rahul

राहुल को अखिलेश की सलाह- कोई हाथ भी न मिलाएगा जो गले मिलोगे तपाक से

लखनऊ. संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान चर्चा का विषय बना रहा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाना। उन्होंने अपनी स्पीच के जरिये भाजपा की कमियों को उजागर कर अंत में प्रधानमंत्री से गले लगे। उनकी इस हरकत को कुछ लोगों ने राजनीति का उदय कहा, तो वहीं कुछ ने इसे बचकानी हरकत कहा। बचकानी इसलिए भी क्योंकि गले लगने के बाद जब राहुल का मन नहीं भरा, तो उन्होंने आंख मारी। इस बीच जहां उनकी हरकत को बचपना बताया गया, तो वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राहुल गांधी को इशारों ही इशारों में संभल कर चलने की नसीहत दी।

कुछ ऐसी नसीहत दी राहुल गांधी को

ट्विटर पर अखिलेश ने जाने माने शायर बशीर बद्र की शायरी पोस्ट कर कहा है कि अगर हर किसी से यूं ही तपाक से गले लगाने की आदत डाल ली, तो कोई हाछ भी न मिलाएगा।

ये भी पढ़ें: अब सोशल मीडिया पर सक्रिय हुई बसपा, बनाया ये खास प्लान

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल ने कही यह बात

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। अपने भाषण का अंत करते हुए उन्होंने किसी के दिल में नफरत न होने की बात कर प्रधानमंत्री से गले लगाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मुझे हिंदू होने का मतलब समझाया। उन्होंने ये तक कहा कि मुझे पप्पू बुलाया जाता है, लेकिन इस बात का मुझे जरा भी बुरा नहीं लगता है।

ये भी पढ़ें: 27 और 28 जुलाई को प्रधानमंत्री लखनऊ दौरे पर, करेंगे कई मेयर और अफसरों को सम्मानित

सपा-कांग्रेस का साथ

माना जाता है कि अखिलेश और राहुल में अच्छी दोस्ती है। दोनों ने साथ में कई रोड शो और रैली भी किए हैं। 2017 में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने साथ मिलकर यूपी चुनाव लड़ा था।

Story Loader