जालौन

यूपी के 5 पुलिसकर्मियों की हरियाणा में मौत, एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करते समय टकराई स्कॉर्पियो

UP Police Accident Nuh : हरियाणा के नूंह में KMP एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में यूपी के जालौन जिले के 5 पुलिसकर्मियों की दर्दनाक मौत। अपहरण मामले में दबिश देकर लौट रही SOG टीम की स्कॉर्पियो हुई दुर्घटनाग्रस्त।

less than 1 minute read
May 05, 2026
हरियाणा में यूपी के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत, PC- X

UP Police Accident Nuh :उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के 4 पुलिसकर्मी समेत एक ड्राइवर मंगलवार सुबह हरियाणा के नूंह जिले में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर धुलावट टोल प्लाजा के पास हुई इस दुर्घटना में सभी पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जालौन पुलिस की टीम काले रंग की स्कॉर्पियो कार से लौट रही थी। ड्राइवर ने तेज गति से ओवरटेकिंग करने की कोशिश की, जिसमें गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और सामने चल रही एक अन्य गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और सभी पुलिसकर्मी गाड़ी के अंदर फंस गए। इनमें दो दरोगा और 2 सिपाही शामिल हैं।

ये भी पढ़ें

गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल फ्री के बावजूद अवैध वसूली, बदायूं में वाहन चालकों से वसूले 970 रुपये तक

शव निकालने में लगी काफी मशक्कत

पुलिस और स्थानीय बचाव दल को शवों को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास करना पड़ा। तावड़ू सदर थाना प्रभारी शीशराम ने बताया कि शवों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

अपहरण मामले में दबिश देकर लौट रहे थे

मृतक चारों पुलिसकर्मी जालौन जिले की उरई कोतवाली में तैनात थे और एसओजी (Special Operations Group) टीम के सदस्य थे। वे नूंह में एक अपहरण मामले में दबिश देने गए थे। ड्यूटी पूरी करने के बाद वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। गाड़ी हरियाणा RTO में रजिस्टर्ड है।

मृतकों की पहचान

  1. दरोगा मोहित यादव (कन्नौज, 2018 बैच)
  2. दरोगा सत्यभान (कासगंज, 1990 बैच)
  3. कांस्टेबल अशोक कुमार (बांदा, 2018 बैच)
  4. सिपाही प्रदीप (सर्विलांस टीम)
  5. वाहन चालक (पहचान अभी शेष)

ये भी पढ़ें

बंगाल चुनाव में गर्दा उड़ाने वाले IPS अजय पाल शर्मा के छोटे भाई इस जिले के हैं डीएम
Updated on:
05 May 2026 01:47 pm
Published on:
05 May 2026 01:25 pm
Also Read
View All