जालोर

राजस्थान में शिष्य ने दी अनूठी गुरु-दक्षिणा, भावुक पल में पहनाई इतने तोले की सोने की चेन

भाद्राजून के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बला में शिक्षक साबिर मोहम्मद की सेवानिवृत्ति पर भावुक माहौल देखने को मिला। शिष्य बने प्रधानाचार्य ने अपने गुरु को गुरुदक्षिणा देकर सम्मानित किया।

less than 1 minute read
Feb 04, 2026
राजकीय विद्यालय में विदाई समारोह में उपहार भेंट करते शिक्षक। फोटो- पत्रिका

भाद्राजून। निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बला में शिक्षक साबिर मोहम्मद के सेवानिवृत्त होने पर भावुक क्षण देखने को मिले। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर चौधरी ने अपने गुरु रहे साबिर मोहम्मद को गुरुदक्षिणा स्वरूप दो तोला सोने की चेन भेंट कर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें

Sadhvi Prem Baisa: साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत, किस डॉक्टर ने लिखे थे इंजेक्शन, कंपाउंडर के नए खुलासे से फंसा पेंच

साबिर मोहम्मद की विदाई

प्रधानाचार्य हरिशंकर चौधरी ने बताया कि वर्ष 1984 में भाद्राजून स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवीनाडा में प्रारंभिक शिक्षा के दौरान साबिर मोहम्मद उनके गुरु रहे थे। उस समय वे संविदा पर कार्यरत थे, बाद में उनकी सेवाएं समाप्त हो गई थीं। वर्ष 2003 में साबिर मोहम्मद को पुनः राजकीय सेवा में अवसर मिला और शिक्षक के रूप में उनकी पहली नियुक्ति राजकीय विद्यालय निम्बला में हुई।

दस साल तक साथ कार्य किया

साबिर मोहम्मद ने कुल 23 वर्षों की राजकीय सेवा दी। वर्ष 2016 से 2026 तक गुरु-शिष्य के रूप में दोनों ने लगभग दस साल तक साथ कार्य किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर राजकीय उमावि निम्बला से साबिर मोहम्मद के निवास तक गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम में नंदलाल दवे सहित कुआरड़ा के प्रधानाचार्य जगदीशसिंह राजपुरोहित ने भी संबोधित करते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की।

ये भी पढ़ें

Silver Price Hike: चांदी में फिर आई तूफानी तेजी, एक झटके में इतने रुपए हुई महंगी, जानिए 4 फरवरी की कीमत
Also Read
View All