जालोर

भागने से पहले ही पति ने ही दुल्हन को किया पुलिस के हवाले, जानें पूरा मामला

बीते कुछ समय से फर्जी शादी करवाने और उसके बाद घर से रुपए-आभूषण लेकर दुल्हन के चम्पत होने के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन जालोर जिले के भीनमाल कस्बे में इस बार उल्टा हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2023, 8:31 PM IST
husband handed over the bride to police in jalore

जालोर। बीते कुछ समय से फर्जी शादी करवाने और उसके बाद घर से रुपए-आभूषण लेकर दुल्हन के चम्पत होने के कई मामले सामने आए हैं, लेकिन जालोर जिले के भीनमाल कस्बे में इस बार उल्टा हो गया। शादी के चार दिन बाद ही एजेंट के साथ भागने का प्रयास कर रही दुल्हन को परिवार वालों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दुल्हन और अन्य व्यक्ति अब पुलिस की हिरासत में है। व्यक्ति ने 4.50 लाख रुपए देकर शादी की थी।

भीनमाल की दासपा तहसील निवासी जयेश कुमार श्रीमाली तलाकशुदा है। एक दिन उनके पास मैरिज ब्यूरो का हवाला देते हुए राजेन्द्र जैन नाम के शख्स का फोन आया और पढ़ी लिखी लड़की की बात कहते हुए विवाह का खर्च पांच लाख रुपए बताया। जयेश अपने परिवार के साथ 2 अप्रेल को इंदौर पहुंचा।

दलाल राजेन्द्र जैन ने निशागिरी नामक युवती से मिलाया। निशागिरी ने जयेश के साथ विवाह इकरारनामा पर सहमति दी। राजेन्द्र जैन और निशागिरी को 4.50 लाख रुपए रोकड़ दिए गए। दलाल राजेन्द्र जैन के कहने पर निशागिरी जयेश के साथ दासपा गांव आ गई।

दो-तीन दिन से निशा इधर-उधर की बातें कर रही थी। 6 अप्रेल को सुरेश नामक एक अज्ञात व्यक्ति जयेश के घर आया और अपने आपको निशागिरी का भाई बताया। इस दौरान जयेश ने उनकी बातें सुन ली और परिवार के लोगों ने दोनों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Published on: