जालोर

Jalore News: नहर में महिला, 6 साल की बच्ची और युवक का शव मिला, प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण

Jalore News: धनेरिया की सरहद में नर्मदा मुख्य केनाल के पास बुधवार रात को लावारिस हालत में बाइक मिलने के बाद किसी के डूबने की संभावना पर रेस्क्यू शुरु किया गया। दिनभर की मशक्कत के बाद गुरुवार देर शाम मुख्य नहर से युवक, महिला व उसकी बच्ची का शव निकाला गया।
2 min read
Mar 13, 2026
Feature image
फोटो पत्रिका नेटवर्क

चितलवाना (जालोर)। धनेरिया की सरहद में नर्मदा मुख्य केनाल के पास बुधवार रात को लावारिस हालत में बाइक मिलने के बाद किसी के डूबने की संभावना पर रेस्क्यू शुरु किया गया। दिनभर की मशक्कत के बाद गुरुवार देर शाम मुख्य नहर से युवक, महिला व उसकी बच्ची का शव निकाला गया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किए गए। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात को ही नर्मदा नहर के पास संदिग्ध हालत में बाइक खड़ी होने पर ग्रामीणों को किसी के डूबने का शक हुआ। जिसके बाद से गुरुवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर चितलवाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोर की मदद से नहर में खोजबीन शुरु की गई।

दोपहर बाद एसडीआरएफ की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। देर शाम घटनास्थल से 200 मीटर आगे युवक, महिला व बच्ची का शव मिला। मृतकों की पहचान मालवाड़ा निवासी पारस देवी (35) पत्नी रुडाराम मेघवाल, उसकी खुशी (6) व अमृतलाल (28) पुत्र हिमताराम भील के रूप में हुई।

प्रेम प्रसंग बना मौत का कारण

मालवाड़ा निवासी पारस देवी (22) पत्नी रुड़ाराम मेघवाल गांव में ही एक किसान के खेत में काश्तकारी का काम परिवार सहित करती थी। वहां पर खिरोड़ी निवासी अमृतलाल भील लोडर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था और उसका वहां पर आना जाना था। इस दौरान युवक व महिला के प्रेम-प्रसंग की जानकारी परिजनों को मिलने पर महिला से कई बार समझाइश की गई।

पति से विवाद होने पर महिला पारस देवी पीहर गई थी। पीहर से बुधवार रात्रि को बच्ची खुशी को लेकर गायब हो गई थी। धनेरिया की सरहद में नर्मदा मुख्य नहर के पास एक बाइक संदिग्ध हालत में खड़ी मिली। जांच करने पर बाइक खिरोड़ी निवासी अमृत लाल भील की पाई गई।

अमृत, पारसदेवी व खुशी के शव को शव को नहर से बाहर निकाल कर सांचौर मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। युवक व महिला के परिजनों ने आत्महत्या का मामला दर्ज करवाया गया।

Updated on:
13 Mar 2026 07:11 pm
Published on:
13 Mar 2026 07:11 pm