जालोर

Good News : नैनीताल-कैंचीधाम का सफर होगा आसान, जालोर होकर चलेगी लालकुआं-राजकोट ट्रेन

Lalkuan Rajkot Special Train: रेलवे ने ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष साप्ताहिक रेलसेवाओं का संचालन किया है। लालकुआं-राजकोट और श्रीगंगानगर-समस्तीपुर मार्ग पर ये ट्रेनें तय अवधि में चलेंगी।

3 min read
Mar 24, 2026
फाइल फोटो- पत्रिका

जालोर। रेलवे की ओर से ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (4 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 5 अप्रेल से 26 अप्रेल तक (4 ट्रिप) संचालित होगी।

यह ट्रेन लालकुआं से प्रत्येक रविवार को दोपहर 12.35 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर मध्यरात्रि 12.35 बजे पहुंचेगी। यहां से रात 12.45 बजे प्रस्थान करके शाम 6.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 6 अप्रेल से 27 अप्रेल तक (4 ट्रिप) राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होगी। मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर शाम 4.25 बजे आगमन व शाम 4.35 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बुधवार को सुबह 5.15 बजे लालकुआं पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Four Lane Overbridge: जाम से मिलेगी राहत, राजस्थान में यहां बन रहा फोरलेन ओवरब्रिज, 79 करोड़ होंगे खर्च

यह रहेगा आवाजाही का रूट

यह ट्रेन किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, उझानी, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालोर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, विरमगाम, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 1 सेकण्ड एसी, 2 थर्ड एसी, 11 द्वितीय शयनयान और 4 साधारण श्रेणी कोच होंगे।

वहीं दूसरी ओर रेलवे ने ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया है और मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किए हैं।

दस जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

ग्रीष्मावकाश पर रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा के लिए अगले महीने से दस जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करेगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 04725 एवं 04726 हिसार-खड़की-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में हिसार से आगामी 5 से 12 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 19 से 26 अप्रेल तक (2 ट्रिप) तथा खड़की से 6 से 13 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 20 से 27 अप्रेल तक (2 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09621 एवं 09622 अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 5 से 12 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 19 से 26 अप्रेल तक (2 ट्रिप) तथा बान्द्रा टर्मिनस से 6 से 13 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 20 से 27 अप्रेल तक (2 ट्रिप) विस्तार किया जाएगा।

अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल

इसी तरह गाड़ी संख्या 09625 एवं 09626 अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 2 से 9 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 16 से 23 अप्रेल तक (2 ट्रिप) तथा दौंड से 3 से 10 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 17 से 24 अप्रेल तक (2 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 04715 एवं 04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 4 से 11 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 18 अप्रेल से 11 जुलाई तक (13 ट्रिप) तथा साईनगर शिर्डी से 5 से 12 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 19 अप्रेल से 12 जुलाई तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 04727 एवं 04728 हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में हिसार से 1 से 8 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 15 अप्रेल से 15 जुलाई तक (14 ट्रिप) तथा वलसाड से 2 से 9 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 16 अप्रेल से 16 जुलाई तक (14 ट्रिप) विस्तार किया जाएगा।

इसी तरह गाड़ी संख्या 04827 एवं 04828 भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में भगत की कोठी से 4 से 11 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 18 अप्रेल से 11 जुलाई तक (13 ट्रिप) तथा बान्द्रा टर्मिनस से 5 से 12 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 19 अप्रेल से 12 जुलाई तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09627 एवं 09628 अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से 1 से 8 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 15 अप्रेल से 15 जुलाई तक (14 ट्रिप) तथा सोलापुर से 2 से 9 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 16 अप्रेल से 16 जुलाई तक (14 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जैपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 09705 एवं 09706 जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जैपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में जयपुर से 5 से 12 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 19 अप्रेल से 12 जुलाई तक (13 ट्रिप) तथा बान्द्रा टर्मिनस से 6 से 13 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 20 अप्रेल से 13 जुलाई तक (13 ट्रिप) विस्तार किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 09639 एवं 09640 मदार-रोहतक-मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में मदार से 1 से 14 अप्रेल तक (14 ट्रिप) एवं 15 अप्रेल से 30 जून तक (77 ट्रिप) तथा रोहतक से 1 से 14 अप्रेल तक (14 ट्रिप) एवं 15 अप्रेल से 30 जून तक (77 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 09609 एवं 09610 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में उदयपुर सिटी से 7 से 14 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 21 अप्रेल से 30 जून तक (11 ट्रिप) तथा योगनगरी ऋषिकेश से 8 से 15 अप्रेल तक (2 ट्रिप) एवं 22 अप्रेल से 1 जुलाई तक (11 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। इन रेलसेवाओं का संचालन समय और ठहराव यथावत रहेगा।

ये भी पढ़ें

Jaipur Murder: जयपुर में खौफनाक वारदात, सिक्योरिटी गार्ड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, मचा हड़कंप

Also Read
View All

अगली खबर