जम्मू

नजरबंद कश्मीरी नेताओं से मिले परिजन, बाहर आकर सुनाया दुखड़ा

Jammu Kashmir Situation: 30 नजरबंद नेताओं को बीते रविवार को ही श्रीनगर की सेंटोर होटल से यहां एम.एल.ए हॉस्टल भेजा (Jammu Kashmir Leaders) गया है, परिजनों (Amit Shah On Kashmir) ने उनसे मिलकर बताया कि...
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 9:26 PM IST
नजरबंद कश्मीरी नेताओं से मिले परिजन, बाहर आकर सुनाया दुखड़ा
नजरबंद कश्मीरी नेताओं से मिले परिजन, बाहर आकर सुनाया दुखड़ा

(श्रीनगर): अनुच्छेद 370 को बेअसर किए जाने के बाद शांति व्यवस्था के लिहाज से नजरबंद किए गए कश्मीरी नेताओं के परिजनों ने बुधवार को श्रीनगर के एम.एल.ए हॉस्टल जाकर उनसे मुलाकात की।


बाहर आकर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए हॉस्टल में सुविधाओं के अभाव की बात कही। पूर्व मंत्री और पीडीपी नेता नईम अख्तर की बेटी ने कहा कि यह इमारत दोषपूर्ण है जिसमें बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इन नेताओं के लिए एक स्वच्छ स्थान होना चाहिए। यहां हिटिंग और उचित प्रकाश की व्यवस्था नहीं है।

वहीं एनसी नेता और पूर्व एमएलसी बशीर वीरी के भाई तनवीर वीरी ने कहा कि इन सभी नेताओं को जम्मू के एम.एल.ए हॉस्टल या श्रीनगर की सेंट्रल जेल में भेज देना चाहिए। सेंट्रल जेल बड़ी होने के कारण वहां सही इंतजाम है वहीं जम्मू में श्रीनगर के मुकाबले कम ठंड रहती है। वहीं कई लोगों ने भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। बता दें कि इन 30 नेताओं को बीते रविवार को ही श्रीनगर की सेंटोर होटल से यहां एम.एल.ए हॉस्टल भेजा गया है।

Published on:
Also Read
View All
सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, एक्स पर फोटो किए शेयर

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात

Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा फेरबदल! उमर अब्दुल्ला ने मनोज सिन्हा से मांगी मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख

हरियाणा में जम्मू कश्मीर नंबर बस पर हुए हमले के बाद भड़के NC सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी, कहा- BJP ने बनाया दुश्मनी का माहौल