जांजगीर चंपा

इनाम की पल्सर पाने की लालच में गंवा दिए 85 हजार, जब पता चला कि हो गई ठगी तो पुलिस तक पहुुंचा मामला

बलौदा थानांतर्गत ग्राम डोंगरी निवासी प्रेमचंद साहू पिता खोलबहरा के मोबाइल में फोन आया

2 min read
janjgir champa industries,janjgir-champa news in hindi,
बलौदा थानांतर्गत ग्राम डोंगरी निवासी प्रेमचंद साहू पिता खोलबहरा के मोबाइल में फोन आया

जांजगीर-चांपा. बलौदा थानांतर्गत ग्राम डोंगरी निवासी प्रेमचंद साहू पिता खोलबहरा के मोबाइल में फोन आया कि लाटरी के माध्यम से तुम्हे तीन लाख रुपए नगद एवं पल्सर बाइक इनाम मिलने वाला है।

इनाम पाने के एवज में कंपनी के खाते में 20 हजार रुपए जमा करना होगा। पिछले छह माह से ठगी करने वाला लगातार अपना अकाउंट बताकर खाते में कई किस्तों में 85 हजार रुपए जमा करा दिया। महीनों गुजर जाने के बाद ठगी के शिकार युवक को होश आया और उसने मामले की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस ने मामले में जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए पुलिस गले फाडफ़ाड़कर लोगों को शिविर लगाकर बता रही है कि लोग मोबाइल में फोन आने के बाद वह ठगी से बचें। इसके बाद भी लोग हर रोज ठगी के शिकार हो रहे हैं।

जिले के हर थानों में हर रोज इस तरह की शिकायत दर्ज की जा रही है। हर बार की तरह 26 मार्च को बलौदा थाना क्षेत्र के डोंगरी गांव निवासी प्रेमचंद साहू पिता खोलबहरा बलौदा थाना पहुंचा और आपबीती पुलिस को बताया। उसका कहना था कि उसके मोबाइल में 13 नवंबर 2017 को ज्ञानी राम ठाकरे और गीता साहू का लगातार फोन आता रहा। उनका कहना था कि प्रेमचंद के नाम से लाटरी लगी है।

लाटरी में तीन लाख रुपए नगद और एक पल्सर बाइक दी जाएगी। इसके एवज में प्रोसेसिंग फीस लगेगी। जिसके लिए उसे उनके अकाउंट में रकम डालना पड़ेगा। प्रेमचंद झांसे में आकर लगातार चार किस्तों में 85 हजार रुपए डाल चुका। छह महीना बीत जाने के बाद आज तक न उसकी लाटरी लगी और न ही उसे पल्सर बाइक मिला। आखिरकार उसने मामले की रिपोर्ट बलौदा थाने में दर्ज कराई है।
------------------

नगर सैनिक की परेड के दौरान मौत

जांजगीर चम्पा. नगर सैनिक एनसीओ सुरेन्द्र बरेठ का होमगार्ड परेड मैदान जांजगीर मे कीट परेड के दौरान आकस्मिक मौत। एसडीएम डभरा के साथ था कार्यरत। जांजगीर होम गार्ड मैदान में बुधवार को किट परेड में शामिल होने आया था। हॉस्पिटल ले जाते हुए रास्ते मे हुई मौत। पीएम रिपोर्ट में डॉ का कहना अल्सर की बीमारी से हुई है मौत। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही।

Published on:
28 Mar 2018 06:44 pm