
चांपा का डॉक्टर मंगलवार की रात ढाबा में खाना खाने जा रहा था।
जांजगीर-चांपा. चांपा का डॉक्टर मंगलवार की रात ढाबा में खाना खाने जा रहा था। रास्ते में ट्रक को ओवरटैक करते वक्त कार अनियंत्रित होकर बनारी मेन रोड के पास स्थित सड़क किनारे एक कुएं में जा गिरी।
इससे कार में सवार डॉक्टर की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं कार में सवार उसका साथी कार का शीशा तोड़कर किसी तरह बच निकला। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने रात भर मशक्कत करते हुए के्रन से कार को कुएं से निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। हादसे के बाद चांपा में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कहावत है 'मौत बुलाती है' यह बात तब चरितार्थ हो गई जब सड़क से 500 मीटर दूर में कोई कार सीधे कुएं में घुस जाए और उसमें किसी की मौत हो जाए। वहीं दूसरी कहावत है जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। कार में सवार दूसरा व्यक्ति मौत को मात देकर बाहर निकल जाए। कहावतों को चरितार्थ कर देने वाली सनसनीखेज मामला जांजगीर से सटे ग्राम बनारी के पास हुई।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक चांपा का डॉक्टर आत्म प्रकाश गौरहा पिता ओम प्रकाश (30) अपने साथी प्रभव दीवान पिता नरेश धर दीवान (28) मंगलवार की रात 12.30 बजे चांपा से 20 किलोमीटर अकलतरा रोड के रोड़ा ढाबा में खाना खाने निकले थे। बनारी से आगे एक राइसमिल के पास ट्रक को ओवर ट्रक कर आगे बढऩा चाह रहे थे। तभी सामने से भी ट्रक आ रहा था। जिससे बचने के लिए दोनों सड़क किनारे अपनी कार को नीचे उतार दिए। कार सीधे सड़क किनारे कुएं में जा गिरी।
कुएं में तकरीबन 10 फिट पानी होने से चालक डॉक्टर उसमें फंसा रह गया और उसमें सवार उसका साथी प्रभव कार का शीशा तोड़कर बाहर निकल गया। प्रथव आसपास के लोगों को जोर-जोर से चिल्लाकर बुलाया। बड़ी मुश्किल से आसपास के लोग घटना स्थल पहुंचे और रस्सी फेंककर प्रथव को बाहर निकाले।
वहीं डॉक्टर को बाहर निकालने की कोशिश किए, लेकिन वह फंसा ही रह गया। डूबकर दम घुटने से डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। रात एक बजे घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को हुई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और के्रन बुलवाकर कार को किसी तरह बाहर निकाला।
तकरीबन चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस इस मिशन में कामयाब हुई और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। इधर घटना की सूचना पाकर चांपा के लोग स्तब्ध रह गए। घटना को लेकर चांपा में शोक की लहर है।
Published on:
28 Mar 2018 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
