जांजगीर चंपा

खुशखबरी : शहर के भीतर लगाए जा रहे एक दर्जन नए बिजली खंभे व तीन ट्रांसफार्मर

आज तीन ट्रांसफार्मर और आधा दर्जन बिजली खंभे लगाए जा रहे
2 min read
आज तीन ट्रांसफार्मर और आधा दर्जन बिजली खंभे लगाए जा रहे
आज तीन ट्रांसफार्मर और आधा दर्जन बिजली खंभे लगाए जा रहे

जांजगीर-चांपा. गर्मी के दिनों में कूलर एसी सहित अन्य उपकरणों के अधिक दबाव के चलते आए दिन लगातार ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। सप्ताह भर के भीतर तीन बड़े - बड़े ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए। इसका प्रमुख कारण गर्मी के चलते लोड अधिक बढऩा बताया जा रहा है।

रोज-रोज की समस्या को देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी ने शहर के भीतर सात बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को बनारी रोड में दो और विवेकानंद मार्ग में एक नया ट्रांसफार्मर लगाकर लोगों को राहत देने कवायद की जा रही है। इतना ही नहीं शहर के बीच विवेकानंद उद्यान में जरूरत के हिसाब से एक दर्जन नए विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं।


बदलते दौर में लोगों को अब अधिक सुविधा की जरूरत पड़ रही है। भीषण गर्मी में लोग पहले कूलर से काम चला लेते थे, लेकिन अब लोगों को एसी की ठंडी हवा भाने लगी है। जिस घर में पहले एक एसी थी वहां अब दो एसी लग रहा है। वहीं गरीब वर्ग के घरों में पहले पंखे की हवा ही पर्याप्त थी। अब कूलर का सहारा लेने लगे हैं। ऐसे बिजली की खपत होना स्वाभाविक है।

जब बिजली की खपत बढ़ेगी तो विद्युत उपकरण जवाब देंगे। पहले कम वोस्टेज के ट्रांसफार्मर लगाए गए थे वो जलने लगे हैं। जिससे हमेशा फाल्ट हो रहा है। जिससे शहर की बिजली हमेशा गुल हो रही है। लोगों को राहत देने के उद्देश्य से विद्युत वितरण कंपनी ने शहर के भीतर सात बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दी है। माह भर के भीतर अलग अलग स्थानों में पांच बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जा चुके हैं।

बुधवार को बनारी व विवेकानंद मार्ग में ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है। इस कारण बिजली गुल की गई। इसी तरह विवेकानंद मार्ग में एक दर्जन नए विद्युत पोल लगाया गया। इसके अलावा विद्युत पोल के आसपास के पेड़ पौधों की छटनी भी की गई।


यह हो रही दिक्कतें
ट्रांसफार्मर बदलने में अमूमन तीन से चार घंटे लगते हैं। इस दौरान पूरे मोहल्ले की बिजली को गुल किया जाता है। भीषण गर्मी में चार घंटे बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हर रोज की तरह बुधवार को भी जब विवेकानंद मार्ग में ट्रांसफार्मर चेंज किया गया और नया विद्युत पोल लगाया गया। इस दौरान चार घंटे बिजली गुल की गई। सुबह ११ बजे से गुल हुई बिजली ३ बजे वापस लौटी। इसके बाद भी दिन भर मरम्मत कार्य होने से दिन भर बिजली गुल होती रही। बिजली नहीं होने से शहर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।


ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा
विवेकानंद मार्ग में नया विद्युत पोल व नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा। इसके अलावा बनारी रोड में भी काम चल रहा है। जिसके चलते बिजली गुल की गई है।
-आरके कौशिक, एई, सीएसपीडीसीएल

Published on:
23 May 2018 05:28 pm
Also Read
View All
AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें

शिक्षक बच्चों के साथ कर रहा था गलत हरकतें, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा, जांजगीर-चांपा में FIR दर्ज