22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

73 लाख रूपए के काम को ठेकेदार 50 में ही करने को है तैयार, अब ऐसे में किस तरह हो गुणवत्तापूर्ण निर्माण!

ठेकेदारों में इस कदर होड़

2 min read
Google source verification
ठेकेदारों में इस कदर होड़

ठेकेदारों में इस कदर होड़

जांजगीर-पहरिया. निर्माण कार्य का लेने को लेकर ठेकेदारों में इस कदर होड़ मची है कि वह पहले तो काफी कम रेट में टेंडर ले लेते हैं, लेकिन बाद में घटिया निर्माण करके मुनाफा कमाने की फिराक में शासन के लाखों रुपए बर्बाद कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला बलौदा विकासखंड अंतर्गत पहरिया क्षेत्र में सामने आया है। यहां हसदेव बैराज जल प्रबंध संभाग के द्वारा 29 दिसंबर 2017 को एक निविदा प्रकाशित की गई।


इसके तहत तीन काम जारी किए गए जिसमें कंड्रा माइनर आरडी 700 मीटर से आरडी 800 मीटर एवं रसोटा माईनर आरडी 100 मीटर से आरडी 900 मीटर के मध्य मिट्टी कार्य व सीसी लाईनिंग कार्य के लिए 73.16 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई, लेकिन कोरबा के गंगा सागर पाठक ने इस काम को शासन के इंजीनियर के आकलन दर से भी कम यानि 30 प्रतिशत कम दर पर करने का अनबंध कर डाला।

जो काम 73.16 लाख में होना था उसे गंगा सागर मात्र 50-51 लाख रुपए में कर रहे हैं। इससे अब बचत करने के चक्कर में वह न तो मानक के मुताबिक सीमेंट का उपयोग कर रहे हैं और न ही मिट्टी फिलिंग और सीसी लाइनिंग का कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा किए जा रहे गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते क्षेत्रीय लोगों में भारी रोष है और वह लोग इसकी शिकायत सीएम के सामने भी रखने की तैयारी कर रहे हैं।


इस तरह हो रहा काम
बलौदा क्षेत्र स्थित नहर के दायीं तथा बायीं तट पर लाईनिंग अर्थात सीमेंट कांक्रीट का कार्य किया जा रहा है। निर्माण में मानकों को ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सीमेंट, रेत व गिट्टी का मिश्रण अनियमित है उसमें सीमेंट की मात्रा काफी कम है। ग्रामीणों का कहना है कि दीवार को बनाने के बाद दूसरे दिन ही ढक दिया जाता है, जिससे की उनकी कलई न खुल पाए।


बारिश में यह होंगी दिक्कतें
किसानों का कहना है कि अभी जो लाइनिंग कार्य हो रहा है। बारिश के दिनों में यह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी। पहली बारिश में ही निर्माण की पोल खुल जाएगी।