जांजगीर चंपा

रेलवे ट्रैक पर एक युवक की दो टुकड़ो में मिली लाश, हत्या है या आत्महत्या? जानें..

CG Suicide News: जांजगीर जिले में आए दिन मौत की घटना सामने आती रहती है। कभी हत्या की तो कभी सुसाइड वैसे इस जांजगीर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है।
less than 1 minute read
Feature image

CG Suicide News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में आए दिन मौत की घटना सामने आती रहती है। कभी हत्या की तो कभी सुसाइड वैसे इस जांजगीर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। युवक का शव ट्रेन के नीचे आकर कटने से दो टुकड़ों में बंटा हुआ था, जिससे आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

CG Suicide News: युवक ने रेलवे ट्रैक में किया सुसाइड

सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। शव की पहचान जांजगीर निवासी शुभम राठौर के रूप में हुई है। बता दें कि मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की सच्चाई सामने आ सके. पुलिस ने आत्महत्या के मामले को लेकर भी जांच तेज कर दी है।

Updated on:
16 Mar 2025 03:52 pm
Published on:
16 Mar 2025 03:52 pm