शहर के व्यापारियों,आमजनों ने पालिका प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे ठीक कर चालू करवाने की मांग की है। खुदरा किराना व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश सौगानी, सर्राफा यूनियन अध्यक्ष मुरली मीणा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल, कृषि दवा विक्रेता अध्यक्ष कुंभराज पोकरा,भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाटनी, पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश मीणा आदि ने शहर में असमाजिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए लाखों की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को चालू करवाने की मांग की है।