जांजगीर चंपा

Video Gallery : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं को दिए ये टिप्स, पढि़ए खबर…

- अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत से सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

2 min read
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओं को दिए ये टिप्स, पढि़ए खबर...

जांजगीर-चांपा. आम आदमी पार्टी अकलतरा विधानसभा ने रविवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत से सैकड़ों सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल विशेष रुप से उपस्थित रहे जिन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए हुए कार्यकर्ताओं को राजनीतिक प्रशिक्षण भी दिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल द्वारा अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी चंद्रहास देवांगन के अनुशंसा अनुसार सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बूथ अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा गया कि आजादी की इस दूसरी लड़ाई में सभी कार्यकर्ता तन-मन और धन से सहयोग करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चंद्रहास देवांगन को विजय बनाने के लिए दिन-रात एक कर दें, ताकि वादाखिलाफी करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ कर आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को उपहार स्वरूप दिया जा सके।

ये भी पढ़ें

राहगीरों को गिरने के लिए ठेकेदार ने गिट्टी डालकर छोड़ा, जनपद पंचायत अध्यक्ष ने इनको लिखा पत्र

जावलपुर सेक्टर से राजकुमारी साहू, हरदी से संतोष वैष्णव, कापन सेक्टर मन्नूराम लहरे, अर्जुनी सेक्टर रामनाथ बंजारे, तारोद से राजेश कुमार यादव, किरारी सेक्टर लालाराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष पर पंतोरा से मोहम्मद जब्बार कुरैशी, चंदनिया मंडल अध्यक्ष दीनदयाल लहरें को नियुक्ति पत्र प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल के हाथों प्रदान किया गया।

सम्मेलन के पश्चात सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में चलकर मिनी माता चौक अकलतरा के पास एकत्र हुए और रमन सिंह का पुतला दहन किया गया। मौजूदा सरकार हर आंदोलन को अनैतिक और अलोकतांत्रिक तरीके से दबा रही है चाहे वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मामला हो या पुलिस परिवार का मामला हो। इसके अतिरिक्त जिस तरीके से आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को फर्जी केस में फंसाया गया और गैर जरूरी धाराएं लगाकर अनैतिक रूप से 13 दिन जेल में बंद रखा गया। इन्हीं मुद्दों को लेकर रमन सिंह का पुतला जलाया गया।

आज के कार्यकर्ता सम्मेलन में अकलतरा विधानसभा प्रत्याशी चंद्रहास देवांगन, आम आदमी पार्टी अकलतरा के सचिव अभिषेक मिश्रा, संगठन मंत्री, रामराज कुर्रे, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण कश्यप, उपाध्यक्ष रमेश यादव, हरनारायण यादव, लोकसभा सचिव सुरेश शांडिल्य, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक अग्रवाल, देवेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

डीएलएड की परीक्षाओं में हुए नकल का प्रकरण उठने के बाद कलेक्टर बौखलाए, प्राचार्य की बढ़ी मुश्किलें
Published on:
01 Jul 2018 07:04 pm
Also Read
View All