जांजगीर चंपा

बरछा नाला के पास झाड़ी में छिपा कर रखा था महिंद्रा ट्रैक्टर की एक्साइड बैटरी, ऐसे पकड़ाया चोर…

- आरोपी के निशानदेही पर चोरी गए एक्साइड बैटरी को जब्त कर लिया गया।
less than 1 minute read
बरछा नाला के पास झाड़ी में छिपा कर रखा था महिंद्रा ट्रैक्टर की एक्साइड बैटरी, ऐसे पकड़ाया चोर...
बरछा नाला के पास झाड़ी में छिपा कर रखा था महिंद्रा ट्रैक्टर की एक्साइड बैटरी, ऐसे पकड़ाया चोर...

जांजगीर. नैला चौकी के ग्राम तेन्दुभाठा निवासी प्रार्थी विजय राठौर पिता महेश राठौर थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराया कि ८-9 अक्टूबर की दरमियानी रात को इसके महिंद्रा ट्रैक्टर की एक्साइड बैटरी को चोर चोरी कर ले गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी नैला में धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पता चला कि ट्रेक्टर जहाँ खड़ी थी उसी मोहल्ले में पूर्व में चोरी के आरोप में जेल जा चुके अक्तिराम उर्फ टिंगलु बिंझवार भी रहता है। पुलिस टीम द्वारा ग्राम तेंदुभाठा के पूर्व में चोरी के आरोप में चालान हो चुके आरोपी अक्तिराम उर्फ अनिकेत उर्फ टिंगलु को पकड़कर पूछताछ किया गया, पहले तो आरोपी के द्वारा घटना से इंकार किया गया किंतु कड़ाई से पूछताछ करने पर वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया कि बैटरी को चोरी करके उसने गांव के बरछा नाला के पास झुरमुट झाड़ी में छिपा कर रखा है आरोपी के निशानदेही पर चोरी गए एक्साइड बैटरी को जब्त कर लिया गया।

आरोपी से अन्य चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर कुछ साल पहले मड़वा प्लांट के अंदर से एक मोटरसायकल हीरो एचएफ डीलक्स को चोरी करना कबूल किया जिसे उसकी निशानदेही पर उसके घर से बरामद किया गया। आरोपी मोटरसायकल में फर्जी नम्बर लगाकर उपयोग कर रहा था। आरोपी अक्तिराम उर्फ अनिकेत उर्फ टिंगलु को आज गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से जब्त बैटरी और मोटरसायकल एच एफ डीलक्स की अनुमानित कीमत 30 हजार रुपये लगभग है। आरोपी को माननीय न्यायालय सीजेएम जांजगीर के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा पर जिला जेल जांजगीर भेज दिया गया है।

Updated on:
12 Oct 2018 06:22 pm
Published on:
12 Oct 2018 06:22 pm
Also Read
View All
Swine Flu Case: एक मौत के बाद दूसरा पॉजिटिव केस, जांजगीर-चांपा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Cyber Safety Tips: अनिरुद्धाचार्य का साइबर ठगी पर प्रहार, जांजगीर के धार्मिक समागम में हजारों श्रद्धालुओं को फ्रॉड से बचने की दी सीख

जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर चांपा पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

Janjgir News: 72 घंटे बाद का इंतजार खत्म, हसदेव में मिले तीनों छात्रों के शव, अपनों को देख फूट-फूटकर रो पड़े लोग

Janjgir News: फोटो खिंचाने उतरे, एक-दूसरे को बचाने में तीन दोस्त हसदेव में बहे, 4 युवतियां समेत 8 लोग गए थे पिकनिक मनाने