जांजगीर चंपा

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा शक्तिशाली तूफान, छत्तीसगढ़ के इस जिले में दो दिन बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Bay of Bengal Cyclone: बंगाल की खाड़ी में बन रहा शक्तिशाली चक्रवाती तूफान एक बार फिर छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके प्रभाव से 20 और 21 नवंबर को जांजगीर-चांपा सहित बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2026, 3:16 PM IST
Janjgir Champa Rain Alert
बारिश को लेकर IMD ने दी बड़ी अपडेट (Patrika File Photo)

Chhattisgarh Weather Update: दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना गहरा अवदाब तेजी से चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसमी तंत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 17 नवंबर को प्रबल चक्रवात का रूप ले सकता है। इसके बाद इसके और अधिक शक्तिशाली होने की संभावना है। अनुमान है कि 20 नवंबर को यह आंध्र प्रदेश और यनम के बीच नेल्लोर और तोनी के मध्य अति प्रबल चक्रवात के रूप में तट से टकरा सकता है। इस चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। इसके चलते जांजगीर-चांपा जिले में 20 और 21 नवंबर को बारिश हो सकती है।

120 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात के दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका है। वहीं, हवा के झोंकों की गति 145 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस शक्तिशाली मौसमी सिस्टम का प्रभाव छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

बिलासपुर संभाग में भी हो सकती है हल्की बारिश

चक्रवात के प्रभाव से 20 नवंबर को बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जांजगीर-चांपा जिले में भी 20 और 21 नवंबर को बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश होने से जिले के मौसम में बदलाव आ सकता है। साथ ही तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

पहले दो तूफानों से फसल को हुआ था नुकसान, फिर बढ़ी किसानों की चिंता

गौरतलब है कि इससे पहले भी दो चक्रवाती तूफान आ चुके हैं। पहले आए तूफान के कारण किसानों की खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ था। अब एक बार फिर चक्रवाती तूफान के प्रभाव से बारिश की संभावना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल खेतों में फसल खड़ी है और कई किसान फसल समेटने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में 20 और 21 नवंबर को संभावित बारिश से किसानों की चिंता बढ़ सकती है। किसानों की नजर अब मौसम के अगले अपडेट पर टिकी हुई है।

Updated on:
17 Nov 2026, 3:16 PM IST
Published on: