जांजगीर चंपा

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी में सबसे आगे बेमेतरा, जांजगीर-चांपा पहुंचा आठवें नंबर पर

CG Dhan Kharidi: बेमेतरा जिले में अब तक कुल खरीदी 60 लाख 8470 क्विंटल हुई है। वहीं जांजगीर-चांपा में 35 लाख 1872 क्विंटल व सक्ती जिले में 24 लाख 9013 क्विंटल खरीदी हुई है।

2 min read
धान खरीदी आज से (photo source- Patrika)

CG Dhan Kharidi: समर्थन मूल्य में धान खरीदी में 60 लाख क्विंटल खरीदी कर बेमेतरा जिला प्रदेश में सबसे आगे चल रहा है। जांजगीर-चांपा जिला इस क्रम में आठवें नंबर में है। जिले में अब तक 35 लाख क्विंटल ही धान खरीदी हुई है। वहीं सक्ती जिले में 25 लाख क्विंटल धान खरीदी हो पाई है। वैसे तो धान खरीदी के मामले में सक्ती जिला शामिल होने पर जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश में सबसे आगे रहता था। परन्तु सक्ती नया जिला बनने के बाद प्रदेश में टॉप जिले की स्थिति अब बदल चुकी है।

किसानों की संख्या कम होने से खरीदी की मात्रा भी कम हो गई है। हालांकि जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले में हुई धान खरीदी को जोड़ दिया जाए तो अभी भी धान खरीदी में अविभाजित जांजगीर-चांपा ही टॉप 2 में जगह बनाए हुए हैं। बेमेतरा जिले में अब तक कुल खरीदी 60 लाख 8470 क्विंटल हुई है। वहीं जांजगीर-चांपा में 35 लाख 1872 क्विंटल व सक्ती जिले में 24 लाख 9013 क्विंटल खरीदी हुई है। इस तरह देखे तो कुल 60 लाख 885 क्विंटल खरीदी हो चुकी है। जांजगीर-चांपा जिले के 129 उपार्जन केंद्राें में 18 लाख क्विंटल धान अभी भी जाम है।

35 लाख क्विंटल खरीदी हो चुकी है। इस हिसाब से देखे तो 50 फीसदी के करीब उठाव होना शेष है। उठाव की स्थिति पटरी पर नहीं आ पा रही है। हालांकि कैबिनेट में मिलर्स को कस्टम मिलिंग का बकाया राशि भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। इससे मिलर्स में भी उत्साह लौट आया है। इसका असर अब उठाव में देखने को मिलेगा। मिलर्स कस्टम मिलिंग के लिए सीधे उपार्जन केंद्रों से धान उठाएंगे। इससे उठाव में तेजी आने का दावा अफसरों के द्वारा किया जा रहा है।

किसानों के खाते में पहुंचे 7 अरब

गौरतलब है कि समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी जारी है। 1 जनवरी तक की स्थिति में जांजगीर-चांपा जिले में 35 लाख 18 हजार क्विंटल धान खरीदी हो चुकी है। 1 लाख 27 हजार 434 पंजीकृत किसानों में से 76 हजार 921 किसानों ने अपनी उपज बेच डाली है। इसके एवज में किसानों के खाते में 7 अरब रुपए से ज्यादा पहुंच चुके हैं। इसी तरह सक्ती जिले में 49 हजार 933 किसान धान बेच चुके हैं। जिसके एवज में किसानों को 4 अरब 63 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों को किया गया है।

8 जिलों में धान खरीदी की स्थिति

जिला कुल खरीदी

बेमेतरा 608470

बालोद 509718

राजनांदगांव 479981

बिलासपुर 428135

कवर्धा 402654

दुर्ग 381241

मुंगेली 356409

जांजगीर-चांपा 351872

Updated on:
02 Jan 2025 05:09 pm
Published on:
02 Jan 2025 05:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर