30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: CM साय ने लिया ऐतिहासिक निर्णय, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों में जागी नई उम्मीदें

CG News: धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। जिले में 2 लाख 10 हजार 946 क्विंटल से अधिक की धान खरीदी की गई। 31 सौ प्रति क्विंटल से धान खरीदी से किसान काफी खुश हैं।

2 min read
Google source verification
CG News

CG News: प्रदेश में 14 नवंबर से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। प्रत्येक धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया है। जिले के धान उपार्जन केन्द्र अलनियापारा प्रभारी जोगेन्द्र पटेल ने बताया कि धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए अवश्यक व्यवस्था की गई है।

CG News: CM साय ने किसानों के हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय

टोकन अनुसार किसानों से धान खरीदी की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा लाए गए धान की मात्रा, आर्द्रता का प्रतिशत, बारदाने उपलब्धता, चबूतरा, धान से भरी बोरियों का समुचित ढंग से रखरखाव, स्टेकिंग, ढंकने के लिए तारपोलिन का इंतजाम किया गया है। उन्होंने राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है वह सराहनीय है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों की जगी नई उम्मीदें

धान उपार्जन केन्द्र अलनियापारा में धान बेचने पहुंचे ग्राम पथर्री के किसान पीताबर जैन ने बताया कि वे 110 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किए हैं। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र में समय पर बारदाना की उपलब्धता तथा तौल होने पर खुशी जाहिर करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

जिले के 149 धान उपार्जन केन्द्रों में से 128 केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जिनमें 4 हजार 532 किसानों के माध्यम से 2 लाख 10 हजार 946 क्विंटल 80 किलो धान विक्रय किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों के जीवन में नई उम्मीदें जगाई हैं।

यह भी पढ़ें: खरीदी केंद्रों से अब धान का उठाव शुरू, दो केंद्रों से मिलर्स ने उठाया 2240 क्विंटल धान

किसानों के चेहरे पर झलक रही खुशी

किसानों की मेहनत का सच्चा समान करते हुए, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि उन्हें उनकी उपज का वाजिब दाम मिले। इस फैसले से जिले के धान उपार्जन केंद्रों में हलचल और उत्साह देखा जा रहा है और समर्थन मूल्य पर धान खरीदे जाने पर जिले के किसानों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों पर सुचारु और पारदर्शी तरीके से धान खरीदी हो रही है।

किसानों ने सीएम साय के प्रति व्यक्त किया आभार

CG News: विकासखंड कांकेर के ग्राम मरकाटोला के निवासी बसंत कुमार साहू, जिनके पास 5.15 हेक्टेयर कृषि भूमि है, उन्होंने 267.12 क्विंटल धान विक्रय किया। उन्होंने बताया कि 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्राप्त समर्थन मूल्य ने उनकी मेहनत को साकार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरकार किसानों की हर जरूरत का ध्यान रखती है और उनकी मेहनत का सही मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Story Loader