जांजगीर चंपा

CG Crime: पुरानी रंजिश पर घर में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: जबरन दुकान व मकान के अंदर घुसकर समान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किए। साथ ही मारपीट कर जान से मारने देने की धमकी भी दिए।
2 min read
CG Crime

CG Crime: जमीन संबधित रंजिश पर एक राय होकर घर अंदर घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 8 जून को प्रार्थी अभिषेक केडिया वार्ड 16 अकलतरा को जमीन सबंधी विवाद व रंजिश को लेकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

चार पहिया वाहन व बाइक का उपयोग करते हुए प्रार्थी के दीवार बाउंड्री को तोड़कर घर के पीछे ईंट पत्थर फेंकते हुए सामने दुकान पहुंच गए। फिर जबरन दुकान व मकान के अंदर घुसकर समान को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किए। साथ ही मारपीट कर जान से मारने देने की धमकी भी दिए।

रिपोर्ट पर धारा 452, 323, 506, 427, 34 अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी अलफाज खान (19) वार्ड 11 पुरानी बस्ती अकलतरा, अमन राय (19) वार्ड नंबर 12 गुरूघासीदास मोहल्ला अकलतरा, इकबान खान (20) वार्ड नंबर 11 पुरानी बस्ती अकलतरा, अभय बर्मन उर्फ छोटू (20) वार्ड नंबर 13 कन्या शाला के पीछे अकलतरा, अमन बर्मन (20) वार्ड नंबर 13 कन्या शाला के पीछे अकलतरा को पकड़ा।

जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से गिरतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में शामिल एक नाबालिग को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण की विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 147, 149 जोड़ी गई है। प्रकरण के अन्य आरोपी घटना घटित कर फरार है। जिसकी पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

CG Crime: अकलतरा में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

अकलतरा नगर में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता रहा है। नगर में वर्तमान में एक गैंग सक्रिय है। 132 नाम का गैंग लगातार अपराध को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मारपीट वाले घटना में इसी गैंग का हाथ है। जिमेदार पुलिस का इन जैसे अपराधियों पर किसी प्रकार का खौफ नहीं है।

Updated on:
13 Jun 2024 06:50 pm
Published on:
13 Jun 2024 06:50 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह