Crime News: राजधानी रायपुर के बाद जांजगीर-चांपा जिले से गाय के साथ आपत्तिजनक कृत्य का मामला सामने आया है। यहां गौ सेवकों ने रातभर निगरानी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया।
CG Crime News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नगर पंचायत बम्हनीडीह के पटेल मोहल्ले में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति पर आवारा घूम रही गायों के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का आरोप लगा है।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद गौ-सेवकों ने रातभर निगरानी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी को पकड़कर नगर में जुलूस निकालते हुए पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में कई दिनों से इस तरह की गतिविधियों को लेकर चर्चा चल रही थी, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिल पा रहा था। इसके बाद गौ-सेवकों की टीम ने संगठित होकर रात में निगरानी शुरू की। आरोप है कि देर रात आरोपी को गायों के पास संदिग्ध हालत में देखा गया, जिसके बाद टीम ने मौके का वीडियो रिकॉर्ड किया।
वीडियो में आरोपी को आपत्तिजनक हरकत करते हुए देखा गया बताया जा रहा है। इसके बाद सुबह उसे पकड़कर लोगों को इसकी जानकारी दी गई। बाद में गौ-सेवकों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी को नगर में घुमाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुटे और घटना की कड़ी निंदा की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज को शर्मसार करने वाला भी है। नागरिकों ने प्रशासन से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही बम्हनीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं राजधानी रायपुर में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जहां एक युवक पर गाय के साथ आपत्तिजनक कृत्य करने का आरोप लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बताया गया कि यह मामला भांठागांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास का है। आरोपी की पहचान गोगा सोनकर के रूप में हुई है। इस मामले में बजरंग दल द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।