जांजगीर चंपा

CG Crime News: महानदी के किनारे तंत्र-मंत्र? बोरी में मिला युवक का कटा हुआ सिर, फैली सनसनी

CG Crime News: युवक की निर्मम हत्या कर शव को बोरी में भरकर फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिश सिर कटी लाश बरामद कर जांच में जुट गई है..
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2024, 2:41 PM IST
Murder in janjgir

CG Crime news: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में एक लापता युवक की लाश नदी किनारे मिली है। बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम करही किकिरदा के महानदी में बोरी में सिर कटी लाश मिली है। ( CG Crime News ) जिसका मर्डर होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक का नाम संतोष कश्यप है। जिसका उम्र लगभग 30-32 वर्ष की है। जो शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम सलखन गांव का रहने वाला है। 13 सितबर को संतोष कश्यप लापता हो गया था। फिर परिजनों ने शिवरीनारायण थाना में 14 सितंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

CG crime news: मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी और एसडीओपी

CG crime news: 15 सितबर को सलखन गांव से 35 किमी दूर बिर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम करही के महानदी में बोरी में शव मिलने के बाद एडिशनल एसपी और एसडीओपी समेत पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें हत्या की घटना प्रतीत हो रहा है।

पुलिस मामले में गंभीरता से जांच कर रही है और संदेहियों से पूछताछ कर रही है। क्योंकि यदि बोरी में सिरकटी लाश मिलना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और मामला हत्या ही प्रतीत होता है। पुलिस ने ऐसे लोगों की तलाश कर रही है जिसका मृतक के साथ संबंध था। जमीन संबंधित अपराध, अवैध संबंध या फिर पैसों के लेन देन तो नहीं था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
17 Sep 2024, 2:41 PM IST
Published on: