Kawardha News: रविवार की सुबह गांव से 10 किमी दूर शिवप्रसाद कचरु साहू का फांसी पर लटकते शव मिला। वही परिजन और उनके पक्ष के ग्रामीणों ने मौत को आत्महत्या न मानकर हत्या माना और गांव के उपसरपंच के घर को आग लगा गया, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान पुलिस से भी ग्रामीणों की झूमा झटकी हुई। इसे लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। रविवार शाम से 400 से अधिक पुलिसकर्मी और सभी पुलिस अधिकारी वहीं मौजूद हैं। सोमवार को गांव का माहौल सामान्य हो गया, लेकिन बड़ी संख्या में ग्रामीण गांव से फरार हैं। इसमें वह उपद्रवी भी शामिल हैं जिन्होंने ग्रामीणों को भडक़ाया और उपसरपंच के घर में आग लगाई। फिलहाल पुलिस ने बाकी आरोपियों की तलाश में है।