जांजगीर चंपा

CG Monsoon 2025: बदलेगा मौसम का मिजाज, 25 जुलाई से होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Monsoon 2025: मौसम विभाग ने 25 जुलाई से झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर पश्चिमी राजस्थान, चूरु, आर्या नगर, दीघा उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।
2 min read
weather
फोटो- पत्रिका

CG Monsoon 2025: जांजगीर-चांपा जिले में अब तक 49 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। सावन की बारिश का कसर आषाढ़ में ही पूरा हो गया था। इधर सावन सूखा बीत रहा था पर मानसूनी द्रोणिका फिर से सक्रिय होने से रविवार को चार दिन का सूखा खत्म हो गया। रविवार को शाम को घंटे तक तेज बारिश हुई।

सावन का दूसरा पखवाड़ा शुरू हो गया है, लेकिन बारिश की धीमी रफ्तार बढ़ नहीं रही है। मानसून ब्रेक की स्थिति के कारण लोगों का गर्मी व उमस से जीना मुहाल हो गया है। सावन माह में बारिश नहीं हो रही है। इससे किसान वर्ग के लोग काफी परेशान हैं। जिले में लगातार खेती का कार्य पिछड़ता जा रहा है। हालांकि की अब तक की स्थिति में बारिश की बात करें तो जिले में 49 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो गई है।

आषाढ़ में ही सावन माह का कोटा पूरा हो गया है। मौसम विभाग की मानें तो जिले में अब तक 382.7 मिमी बारिश होनी थी, लेकिन 570.6 मिमी बारिश हो गई है। यानी जिले में 49 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो गई है। अब फिर मानसून सक्रिय होने के कारण रविवार की शाम को तेज घंटे भर तक बारिश हुई। इधर सूखा बीतने से किसानों की चिंता बढ़ गई थी, जिले में अभी 100 प्रतिशत बोआई का काम नहीं हो पाया है। किसान अभी भी तेज बारिश का इंतजार कर रहा है।

लगातार बारिश का झड़ी लगने वाला सावन माह सूखा गुजर रहा था, लेकिन इसी मौसम विभाग ने जिले में आज सोमवार को भी कहीं-कहीं तेज तो कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की चेतावनी दी है। यह सिलसिले का जिले में आगे भी रहने की संभावना है। इससे लोगों को तेज गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। साथ ही किसानों के खेती किसानी में भी तेजी आएगी। मानसूनी द्रोणिका सक्रिय है। इसका असर रविवार को ही देखने को मिला। शाम को जिले में कई जगह बारिश शुरू। साथ ही शाम के बाद मौसम सुहाना हो गया।

CG Monsoon 2025: 25 जुलाई से झमाझम बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने 25 जुलाई से झमाझम बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग रायपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर पश्चिमी राजस्थान, चूरु, आर्या नगर, दीघा उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। एक द्रोणिका बिहार के मध्य भाग से ओडिशा तक झारखंड विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी उड़ीसा तट और आंध्र तट से दूर यमन के पास 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

जिले में 21 जुलाई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। इसके बाद मजबूत सिस्टम २४ जुलाई से बनने की संभावना है। 25 जुलाई से आगे सप्ताह भर तक झमाझम बारिश होगी।

Updated on:
21 Jul 2025 12:09 pm
Published on:
21 Jul 2025 12:09 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह