जांजगीर चंपा

CG News: दफ्तरों में मनमर्जी, 3 दिन की छुट्टी के बाद भी कर्मचारी नदारद, कलेक्टर ने दिया अल्टीमेटम

CG News: औचक निरीक्षण पर पहुंचे अफसर तो अधिकतर दफ्तरों से अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले। कलेक्टर व सहायक कलेक्टर ने अल्टीमेटम दिया।
2 min read
• •
Updated: 15 Jan 2025, 3:36 PM IST
CG News

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के सरकारी दफ्तरों में अधिकारी-कर्मचारियों की मेरी मर्जी यानी मनमर्जी चल रही है। रामराज जैसा माहौल है। दफ्तर पहुंचने का समय 9.55 बजे है लेकिन अधिकारी-कर्मचारी अपने दफ्तरों में 11-12 बजे तक नहीं पहुंच रहे। शासन के सुशासन को अधिकारी-कर्मचारी पलीता लगा रहे हैं।

CG News: अन्य दफ्तरों में भी दिखा ऐसा नजारा

मंगलवार को जब जिले के कलेक्टर समेत आला अफसरों के द्वारा जिला मुख्यालय समेत ब्लॉक मुख्यालय के दफ्तरों में औचक निरीक्षण किया तो कहीं चौकीदारी, चपरासी ही पहुंचे थे तो कहीं इक्का-दुक्काकर्मचारी। यहां तक कई दफ्तरों में विभाग प्रमुख भी गायब थे। डीईओ आफिस में तो करीब 15 से 16 कर्मचारी नहीं पहुंचे थे। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग, सिंचाई विभाग, कृषि विभाग समेत अन्य दफ्तरों में भी ऐसा ही नजारा दिखा।

तीन दिन की छुट्टी के बाद यह हाल

बता दें कि शासकीय दफ्तरों में शनिवार और रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को भी छेरछेरा की छुट्टी थी। तीन दिन की लगातार छुट्टी के बाद मंगलवार को दफ्तर खुला। लेकिन औचक निरीक्षण से इसका खुलासा हो गया कि तीन दिन की छुट्टी की खुमारी नहीं उतरी थी।

शासकीय दफ्तरों में फाइव डे वर्किंग के चलते कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से किया गया है ताकि दफ्तरों में काम जल्दी शुरू हो और आम लोगों को पर्याप्त समय मिले। मगर उल्टा जहां आम लोगों के लिए सरकारी दफ्तरों में कामकाज एक दिन कम हो गया है तो दूसरी ओर 10 बजे कार्यालय खुलने का नियम केवल अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मौज साबित हो रहा है।

कलेक्टर खुद निकले औचक निरीक्षण में

कलेक्टर ने जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि समय पर उपस्थिति और कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर अपने कार्यस्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर, कृषि विभाग सहित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण भी किया।

शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान का आयोजन

CG News: इस दौरान सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी भी मौजूद रहे। एसडीएम चांपा नीरनिधि नंदेहा ने जल संसाधन विभाग, एसडीएम अकलतरा विक्रांत अंचल तहसील कार्यालय अकलतरा, डिप्टी कलेक्टर सुमित बघेल ने शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया एवं समय पर कार्यालय आने के निर्देश दिए। जिला पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालयों सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान का आयोजन किया गया।

Updated on:
15 Jan 2025, 3:36 PM IST
Published on: