Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: अब सप्ताह में एक दिन कर्मचारियों की समस्याओं को हल करेंगे कलेक्टर, रिटायर्ड भी ले सकेंगे लाभ

CG News: कलेक्टर अवनीश शरण का बड़ा फैसला: बिलासपुर में अब हर मंगलवार कर्मचारियों की समस्याओं को हल कलेक्टर करेंगे। रिटायर्ड कर्मचारी भी इसका लाभ ले सकेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
CG News

CG News: शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण अब जनदर्शन में होगा। जिला कार्यालय में हर सप्ताह जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें प्रत्येक मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक कलेक्टर अवनीश शरण सुनवाई करेंगे।

CG News: सेवानिवृत्त कर्मचारी भी ले पाएंगे लाभ

कलेक्टर ने सोमवार को यहां आयोजित टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि बड़ी संख्या में कर्मचारी अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान रहते हैं। इसलिए व्यवस्थित रूप से उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

जनदर्शन में कर्मचारियों की विभागीय शासकीय समस्याओं और व्यक्तिगत समस्याओं की सुनवाई होगी। सेवारत अधिकारी कर्मचारी के साथ सेवानिवृत्त कर्मचारी भी इसका लाभ ले पाएंगे। कलेक्टर से मुलाकात कर समस्या बताने पर कर्मचारियों को उसका निराकरण भी तत्काल हो सकेगा। कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए अलग से समय देने और सार्थक निराकरण की कलेक्टर की पहल का अधिकारी कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है।

यह भी पढ़ें: CG Collector Conference: भ्रष्टाचार पर साय सरकार का जीरो टॉलरेंस, कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में अधिकारियों दिए गए ये सख्त निर्देश

रिटायर्ड कर्मियों को भी मिलेगा लाभ

CG News: जनता की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने की तर्ज पर ही अब कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण का निर्णय जिला प्रशासन ने लिया है। इसका लाभ रिटायर्ड कर्मचारियों को भी मिलेगा। कलेक्टर द्वारा इस संबंध में जिले के सभी विभाग प्रमुखों को पत्र जारी किया गया है।

इसमें कहा है कि सभी विभाग प्रमुख अपने अधीनस्थ कर्मचारियों, जिनमें रिटायर्ड कर्मी भी शामिल हैं, को जानकारी दें कि वे हर मंगलवार को शाम 4 से 5 बजे तक कलेक्टर कार्यालय आकर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं।


बड़ी खबरें

View All

बिलासपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग