जांजगीर चंपा

CG News: तालाब में डूबने से युवक की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा…घर में छाया मातम

CG News: जांजगीर चांपा के समीप बसे सिवनी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2024, 5:28 PM IST
CG News

CG News: जांजगीर चांपा के समीप बसे सिवनी गांव में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और चांपा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मर्ग, पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र के सिवनी देवरहा तालाब का है। पुलिस के अनुसार संतोष सिदार 32 सिवनी चांपा निवासी है। जो दोपहर 3 अपने काम करके अपने घर आया फिर 4 बजे नहाने के लिए देवरहा तालाब की तरफ गया हुआ था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई।

सूचना के बाद लोगों के भीड़ लग गई और आसपास लोगों की मदद से शव को बरामद किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करने के बाद मर्ग कायम किया है। फिर पीएम के लिए शव को बीडीएम अस्पताल भेज दिया गया है। युवक संतोष सिदार रोजी मजदूरी कर जीवन-यापन करता था। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated on:
13 Jun 2024, 5:28 PM IST
Published on: