जांजगीर चंपा

धान उठाव के लिए पहले मैं के चक्कर में ट्रांसपोर्टरों में हुआ विवाद, राइस मिल में भिड़े ट्रांसपोर्टर

ट्रांसपोर्टर भाड़ा अधिक बनाने के चक्कर में अपनी ट्रकों को पहले संग्रहण केंद्र में घुसाना चाह रहे हैं।

2 min read

जांजगीर-चांपा. धान संग्रहण केंद्रों में धान उठाव को लेकर इन दिनों ट्रांसपोर्टरों के बीच आए दिन विवाद हो रहा है। जांजगीर स्थित किसान राइस मिल व सक्ती के संग्रहण केंद्रों में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। ट्रांसपोर्टर भाड़ा अधिक बनाने के चक्कर में अपनी ट्रकों को पहले संग्रहण केंद्र में घुसाना चाह रहे हैं। इसके कारण हर रोज विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। हर बार की तरह शनिवार को भी यही स्थिति निर्मित हो गई। ट्रांसपोर्टरों के बीच विवाद हो गया, जिसके चलते डीएमओ को खुद मौके पर पहुंचकर विवाद का निपटारा करना पड़ा।

जिले के पांच धान संग्रहण केंद्रों में तकरीबन २५ लाख क्ंिवटल धान का संग्रहण किया गया था। तीन संग्रहण केंद्र में धान का उठाव हो चुका है। वहीं जांजगीर व सक्ती के संग्रहण केंद्रों में एक-एक लाख क्ंिवटल धान अभी उठाव के लिए बचा है। इतने धान के उठाव के लिए ट्रांसपोर्टर 'पहले मैंÓ की तर्ज पर धान का उठाव करना चाह रहे हैं, ताकि उसे धान का भाड़ा अधिक मिले। पिछले एक सप्ताह से इस तरह की स्थिति अधिक निर्मित हो रही है। हर रोज की तरह शनिवार को भी जांजगीर के किसान राइस मिल में ट्रांसपोर्टर आपस में भिड़ गए।

ये भी पढ़ें

फाटक खुलने के इंतजार में एक घंटे तक चिलचिलाती धूप में खड़े रहे राहगीर

दरअसल हुआ यह कि पहले पहुंचने के चक्कर में एक ट्रांसपोर्टर अपने ट्रक को किसान राइस मिल के गेट में अड़ा दिया। जिसके चलते पीछे कतार में लगे अन्य ट्रांसपोर्टर भड़क उठे। देखते ही देखते ट्रांसपोर्टरों में विवाद बढ़ गया। वहां मौजूद संग्रहण केंद्र प्रभारी ने विवाद को शांत करने की कोशिश किया, लेकिन वह ट्रांसपोर्टरों का विवाद सुलझा नहीं सका।

इससे उसने तुरंत मामले की सूचना डीएमओ को दी। डीएमओ केपी कर्ष गाड़ी नहीं होने से खुद बाइक लेकर किसान राइस बाइक से पहुंच गए और किसी तरह ट्रांसपोर्टरों को शांत कराया। तकरीबन आधे घंटे तक विवाद होता रहा और बड़ी मुश्किल से मामला शांत हुआ। डीएमओ ने मामले को सुलझाने के लिए लाइन से नियम के मुताबिक ट्रकों को लगवाया और धान के विधिवत उठाव के निर्देश दिए। कर्ष ने कहा कि यदि दोबारा ट्रांसपोर्टर ऐसा करते हैं और इसकी शिकायत मिलेगी तो वह उस ट्रांसपोर्ट संचालक के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और वह धान का उठाव नहीं कर सेकगा।

विवाद के चलते आवागमन भी हुआ प्रभावित
केरा रोड के धान संग्रहण केंद्र में ट्रकों की लंबी कतार बारहों महीना लगी होती है। इसके कारण इस रूट में आवागमन अच्छा खासा प्रभावित होता है। बस स्टैंड होने के कारण इस रूट में सुबह से लेकर शाम तक हजारों लोगों का आना जाना होता है। सड़कों में भारी वाहनों की लाइन लगी होती है। इसके चलते छोटे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस रूट में आवागमन करने वालों ने मामले की शिकायत एसपी से भी कर चुके हैं। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया था और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। आदेश को अमल करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को कई ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई भी की है।

-धान का पहले उठाव के चक्कर में कई ट्रांसपोर्टर विवाद कर रहे थे। ट्रांसपोर्टरों को समझाइश दी गई और मामला शांत करा लिया गया है -केपी कर्ष, डीएमओ, जांजगीर

ये भी पढ़ें

25 हजार रुपए का यह अवैध सामान खपाने की फिराक में था युवक, पुलिस ने पकड़ा
Published on:
15 Apr 2018 12:16 pm
Also Read
View All