जांजगीर चंपा

दो लाख 47 हजार रुपए का पांच क्ंिवटल तांबे की प्लेट कबाड़ी से किया गया जब्त

जब्त हुआ तांबे का प्लेट पॉवर प्लांटों में इस्तेमाल किया जाता है।
2 min read
दो लाख 47 हजार रुपए का पांच क्ंिवटल तांबे की प्लेट कबाड़ी से किया गया जब्त

जांजगीर-चांपा. चांपा पुलिस ने सोमवार को खिरसाली पारा चांपा के राजू कबाड़ी के कब्जे से पांच क्ंिवटल तांबे का प्लेट जब्त किया है। तांबे की कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने कबाड़ी को जेल दाखिल कर दिया है। जब्त हुआ तांबे का प्लेट पॉवर प्लांटों में इस्तेमाल किया जाता है। कबाड़ी का कहना है कि उसे यह तांबे का सामान किसी संदिग्ध व्यक्ति ने बेचा है। फिलहाल पुलिस संदेही की तलाश कर रही है।

चांपा पुलिस को रविवार को पेट्रोलिंग के समय मुखबिर से सूचना मिली थी कि खिरसाली पारा चांपा का कबाड़ी राजू पटेल पिता खेमराज (28) अपने घर में बड़ी मात्रा में चोरी का तांबे का पट्टा रखा है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम रविवार की शाम को राजू कबाड़ी के ठिकाने में घेराबंदी कर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस को तांबे का बड़ा -बड़ा आधा दर्जन प्लेट मिले। प्लेट का तौल कराया गया। जिसका वजन चार क्ंिवटल 94 किलो पाया गया। तांबे की बाजारू कीमत दो लाख 47 हजार रुपए आंकी गई है।

पूछताछ के दौरान राजू पटेल ने बताया कि उसे एक संदेही युवक ने बेचा है। इस आधार पर पुलिस संदेही युवक की तलाश कर रही है। पुलिस ने कबाड़ी राजू पटेल को धारा 379, 41-1-4 के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। कबाड़ी को जमानत नहीं मिली और उसे जेल दाखिल किया गया है। आरोपी से प्लेट के बारे में और भी जानकारी एकत्रित की जा रही है। पुलिस को और भी सामान चोरी के मामले में पूछताछ कर रही है। उक्त कार्रवाई में चांपा टीआई प्रदीप आर्य, एसआई भास्कर, एएसआई बनाफर सहित उनकी टीम का योगदान रहा।

Published on:
09 Apr 2018 10:00 pm
Also Read
View All
जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ली भाई-बहन की जान, एक साथ उठी अर्थी देखकर नम हुईं आंखें

Chhattisgarh Bus Fare: बसों में किराया सूची लगाना अनिवार्य, दिव्यांग और 80+ यात्रियों को मिलेगा मुफ्त सफर का लाभ, जांजगीर-चांपा RTO सख्त

Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया