इसी तरह अकलतरा ब्लाक के मानकिन बाई ने बताया कि उसे गांव की प्रसूता को जांच के लिए शिविर तक पहुंचाने के लिए महतारी एक्सप्रेस को बुलाया, लेकिन महतारी एक्सप्रेस नहीं पहुंच पाया। इसके बाद उसने संजीवनी एक्सप्रेस को बुलाया। संजीवनी एक्सप्रेस भी उपलब्ध नहीं हो पाया।इसके चलते उसे निजी साधन से अस्पताल तक पहुंचना पड़ा, जिससे उसे एक हजार से पंद्रह सौ रुपए खर्च आए। मानकिन बाई ने बताया कि सरकार मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दावे करती है, लेकिन दावे खोखले साबित होते हैं। जिसके चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।