जांजगीर चंपा

CG Crime:पार्षद ने कर दी दोस्त की हत्या, थाने जाकर किया आत्मसमर्पण

CG Crime: पार्षद आनंद कश्यप ने मंगलवार की शाम अपने दोस्त की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले को लेकर नवागढ़ में सनसनी फैल गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Nov 2024, 11:02 AM IST
CG Crime

CG Crime: नवागढ़ में नगरपंचायत के वार्ड नंबर एक के पार्षद आनंद कश्यप ने मंगलवार की शाम अपने दोस्त की हत्या कर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले को लेकर नवागढ़ में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार पार्षद आनंद कश्यप की पड़ोसी दोस्त मोहनीश केशरवानी के साथ पुरानी रंजिश थी।

इसके बावजूद दोनों की दोस्ती थी। दोनों मिलकर एक साथ शराब भी पीते थे। हर रोज की तरह मंगलवार को भी दोनों शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनों के बीच आपस में विवाद हो गया। इतने में पार्षद आनंद तैश में आ गया और अपने दोस्त मोहनीश को रॉड से पहले मारा फिर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी।

इतने में भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसकी आंख में रॉड घुसा दिया। इससे मोहनीश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पार्षद को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated on:
6 Nov 2024, 11:02 AM IST
Published on: