4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Young man murder: शराब भट्ठी के पास विवाद के बाद कुएं में मिली युवक की लाश, विद्युत विभाग में था ठेका कर्मी

Young man murder: सीसीटीवी फुटेज व मृतक का कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस, रात में घटनास्थल से गायब थी मृतक की स्कूटी, सुबह मौके से ही हुई बरामद, परिजनों ने कहा- हुई है हत्या
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 2 Nov 2024, 9:04 PM IST

Young man murder

Man whose dead body found into the well

बिश्रामपुर. Young man murder: दीपावली की रात दोस्त के साथ शराब भट्ठी पहुंचे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसकी लाश (Young man murder) एक अनुपयोगी कुएं में मिली। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करंजी निवासी 33 वर्षीय विन्सेंट आगोस लुकस पिता किशोर कुमार लुकस बिश्रामपुर आरटीआई कॉलोनी के समीप रेलवे के सब स्टेशन में ठेका कर्मी के पद पर कार्यरत था।

31 अक्टूबर की रात ड्यूटी खत्म होने पर रात 9 बजे एक मित्र के साथ वह ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर में स्थित कंपोजिट शराब दुकान में शराब पीने आया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन रात से ही उसे फोन लगाकर उसकी जानकारी लेने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उसका फोन रिसीव (Young man murder) नहीं होने से सुबह खोजने उसके ड्यूटी स्थल पहुंच गए।

कार्यस्थल और उसके अन्य संभावित ठिकानों पर उसके नहीं मिलने पर परिजन ने बिश्रामपुर थाने पहुंचकर विन्सेंट के लापता होने की सूचना दी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि शराब भ_ी के पास सडक़ किनारे एक स्कूटी और मोबाइल लावारिस हालत में पड़ा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर परिजन के साथ पहुंची और स्कूटी क्रमांक सीजी 16 सीबी 6644 व मोबाइल की तस्दीक कराई तो पता चला कि वाहन-मोबाइल विन्सेंट (Young man murder) का ही है। इसी आधार पर पुलिस ने शराब दुकान के समीप उसकी खोजबीन शुरू की।

इसी दौरान झाडिय़ों के बीच अनुपयोगी कुएं में डीडीआरएफ टीम के सदस्यों ने कैमरा डालकर देखा तो विन्सेंट का शव दिखा। इसके बाद शव (Young man murder) को निकालकर जांच करने के बाद पीएम कराकर परिजन को सौंप दिया गया। टीआई अलरिक लकड़ा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।

Young man murder: साथी से चल रही पूछताछ

बताया जा रहा है कि घटना दिवस को मृतक का साथी अंबिकापुर निवासी अरविंद जो साथ में शराब भी पहुंचा था। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक (Young man murder) से घटना दिवस को शराब भी के पास कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी।

इसे लेकर पुलिस उन युवकों की खोजबीन कर रही है और विवाद का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस शराब भ_ी के सीसीटीवी फुटेज सहित उसके मोबाइल के कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है कि मौत की असल वजह सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: CG murder news: जीजा के गले में टंगी थी रुपयों से भरी पोटली, लालची साले ने घर में घुसकर की हत्या

रात में मौके पर नहीं मिली थी स्कूटी

परिजन का कहना है कि रात में जब घटना स्थल जाकर युवक की तलाश की गई तब उसकी स्कूटी मौके पर नहीं थी। सुबह अचानक स्कूटी मौके पर कैसे पहुंच गई, यह जांच (Young man murder) का विषय है।

दीपावली की रात जब मृतक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था, तब साथी ने तत्काल परिजन या पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। परिजन के अनुसार मृतक के साथी की भूमिका संदेह के घेरे में है।