जांजगीर चंपा

CG Fraud: रकम डबल का झांसा देकर1 करोड़ की ठगी, दपंती गिरफ्तार

CG Fraud: दोगुना करने का प्रलोभन देकर अलग-अलग लोगों से कुल 1 करोड़ 2 लाख 54 हजार रुपए लिए जाने की सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
less than 1 minute read
CG Fraud: रकम डबल का झांसा देकर1 करोड़ की ठगी, दपंती गिरफ्तार

CG Fraud: करोड़ों रुपए लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप में दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दंपती लोगों को रकम दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी रामनारायण वस्त्रकार एवं उसकी पत्नी सुनिता वस्त्राकार के द्वारा लोगों को लुभावने प्रलोभन देकर धोखे से पैसा लेते थे। उसे ट्रेडिंग में डालकर उन्हें अधिक ब्याज देते थे, बाद में धीरे-धीरे जब लोगों को विश्वास हो जाता था। तब आरोपी उनके पैसे वापस नहीं करते थे।

आरोपियों द्वारा अगल-अलग किस्तों में पैसा दोगुना करने का प्रलोभन देकर अलग-अलग लोगों से कुल 1 करोड़ 2 लाख 54 हजार रुपए लिए जाने की सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। धोखाधड़ी जैसे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए चौकी नैला पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया।

जिसको अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं कविता ठाकुर के मार्गदर्शन में पूछताछ करने पर अलग-अलग लोगों से लुभावने प्रलोभन देकर पैसा दोगुना करने का लालच देकर रकम लेकर धोखाधड़ी करना जुर्म स्वीकार किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर 18 मई को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Updated on:
20 May 2025 07:35 am
Published on:
20 May 2025 07:35 am
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह