Rape Case: छत्तीसगढ़ युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव आमिर सिद्धकी को बलात्कार के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ), 313 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।