जांजगीर चंपा

OMG! अब छिपकली की तरह घर में निकल रहे मगरमच्छ, फिर भी गांव के लोगों में नहीं है डर

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार के क्रोकोडायल पार्क के अलावा अब घर-घर में छिपकली की तरह मगरमच्छ निकल रहे हैं।
less than 1 minute read
छिपकली की तरह निकल रहे मगरमच्छ (फोटो सोर्स - पत्रिका)
छिपकली की तरह निकल रहे मगरमच्छ (फोटो सोर्स - पत्रिका)

CG News: जांजगीर-चांपा जिले के कोटमीसोनार के क्रोकोडायल पार्क के अलावा अब घर-घर में छिपकली की तरह मगरमच्छ निकल रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह है कि पार्क के मगरमच्छों ने जो अंडे दिए अब फूटने लगे हैं और उसमें से निकले बच्चे अब पार्क से बाहर आ रहे हैं और बारिश के दौरान गली कूचों में बिलबिलाने लगे हैं।

लोगों की माने तो अब गांवों में वन अमले को सक्रिय रहना होगा। लेकिन वन विभाग की टीम मौके पर तभी पहुंचती है जब ग्रामीण उन्हें सूचना देते हैं। इतना ही नहीं गलियों में निकले मगरमच्छ को पकड़कर क्रोकोडायल पार्क में छोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि, कोटमीसोनार के आसपास के तालाबों के अलावा अन्य गांवों के तालाबों में बड़ी तादात में मगरमच्छ के बच्चे गांव की गलियों में बिलबिला रहे हैं।

शुक्र है कि ये मगरमच्छ के बच्चे लोगों पर हमला नहीं करते। इसके चलते ग्रामीणों में भी डर नहीं रहती और ग्रामीण इन्हें आसानी से पकड़कर पार्क में शिफ्ट कर देते हैं। खासकर बारिश के दिनों में ऐसे मगरमच्छ के बच्चे गांव की गलियों में निकलते हैं। क्योंकि पार्क के आसपास के कर्रा नाला डेम में बड़ी तादात में मगरमच्छ विचरण करते हैं। कोटमीसोनार के सुबोध थवाइत ने बताया कि पार्क के आसपास के गांवों में बड़ी तादात में मगरमच्छ पाए जाते हैं। इन मगरमच्छों को ग्रामीणों द्वारा खुद ब खुद पार्क में छोड़ा जाता है।

Updated on:
17 Jul 2025 12:30 pm
Published on:
17 Jul 2025 12:30 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह