जांजगीर चंपा

#घर से स्नान करने के लिए निकले युवक की तालाब में तैरते हुए मिली लाशा, पुलिस जुटी जांच में

जिसे देखकर लोगों दंग रह गए

2 min read
जिसे देखकर लोगों दंग रह गए

जांजगीर-चांपा. जैजैपुर थानांतर्गत ग्राम मलनी निवासी जागेश्वर चंद्रा पिता महेत्तर (२२) बुधवार की सुबह स्नान करने तालाब गया था, लेकिन वह २४ घंटे बाद भी घर नहीं पहुंचा। उसके परिजन तालाब में तैर रहे चप्पल के आधार पर डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए मछली मारने की जाली में ढूंढे, इसके बाद भी उसका पता नहीं चला।

दूसरे दिन उसका शव पानी में तैरते मिला। जिसे देखकर लोगों दंग रह गए। डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी और शरीर में पानी भरने के बाद शव पानी के उपर आया। शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक के मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद किया जा सकता है। पुलिस के मुताबिक मलनी निवासी जागेश्वर चंद्रा गांव में किराने की दुकान करता था।

ये भी पढ़ें

जिले के 416 मजरा टोलों तक नहीं पहुंच पाई सौभाग्य की रोशनी

वह किसी बीमारी का शिकार था। वह बुधवार की सुबह ११ बजे स्नान करने तालाब गया था। इसके बाद वह दिखा नहीं। उसका एक पांव का चप्पल पानी में तैर रहा था। तकरीबन चार घंटे बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उसके परिजनों को आशंका हुई कि हो सकता है वह डूब गया होगा। गोताखोरों व मछुवारों से उसकी तलाश की गई। तालाब में मछली मारने का जाल भी गिराया गया। इसके बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद लोग घर आ गया। गुरुवार की सुबह लोग तब निस्तारी के लिए तालाब की ओर गए तब जागेश्वर का शव पानी में तैर रहा था।

ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मर्ग कायम करने के बाद शव अपने कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ की तब पता चला कि युवक बीमार किस्म का था। उसका इलाज चल रहा था। वह स्नान करने गया था। डूबने से उसकी मौत हो गई। शरीर में किसी तरह का चोट नहीं होने से हत्या की आशंका नहीं जताई जा सकती। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद घटना के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

ये भी पढ़ें

इसलिए होता है सरकारी दफ्तरों का बंटाधार, एक उद्यान का प्रभार दो अधीक्षकों को जिसके पास जिम्मेदारी वह है छुट्टी पर

Published on:
19 Jul 2018 04:34 pm
Also Read
View All