26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसलिए होता है सरकारी दफ्तरों का बंटाधार, एक उद्यान का प्रभार दो अधीक्षकों को जिसके पास जिम्मेदारी वह है छुट्टी पर

उद्यानिकी विभाग पर न तो प्रशासन का कोई लगाम है और न शासन का
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 19 Jul 2018, 12:38 PM IST

उद्यानिकी विभाग पर न तो प्रशासन का कोई लगाम है और न शासन का

उद्यानिकी विभाग पर न तो प्रशासन का कोई लगाम है और न शासन का

जांजगीर-चांपा. जिले के उद्यानिकी विभाग पर न तो प्रशासन का कोई लगाम है और न शासन का। यहां अधिकारी अपनी मनमर्जी से काम कर रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं।

हालत यह है कि बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम करनौद स्थित उद्यान में एक नहीं बल्कि दो-दो अधीक्षक की पदस्थ हैं, इसके बाद भी किसानों को हल्दी बूटी व अन्य पौधे नहीं मिल पा रहे हैं।


जिले में उद्यान विभाग की अपनी अलग कहानी है, जिसमें एक उद्यान ऐसा है, जहां दो अधीक्षक हैं, लेकिन किसानों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम करनौद के उद्यान में अधीक्षक के पद पर चर्चित अधीक्षक ललित साह प्रभार में हैं। वहीं यहां पदस्थ दूसरे अधीक्षक हरनारायण दिवाकर भी हैं, लेकिन यहां के कामकाज में ललित साह का हस्ताक्षर लिया जा रहा है और हरनारायण दिवाकर केवल हाजिरी लगाने पहुंचते हैं।

इस संबंध में विभागीय सूत्र की माने तो हरनारायण दिवाकर की अधिकारी से नहीं बनी तो उनका ट्रांसफर सक्ती में करते हुए करनौद का प्रभार मालखरौदा विकासखंड के ग्राम भूतहा के उद्यान अधीक्षक ललित साह को दिया गया। अधीक्षक साह पहले से ही भूतहा उद्यान नहीं संभाल रहे थे और उन्हें एक जिम्मेदारी और दे दी गई।

दोनों उद्यान में अधीक्षक की लगातार अनुपस्थिति रहने से किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। किसानों का कनहा है कि उद्यान में हल्दी बूटी का पौधा मांगने पर वहां के अधीक्षक दिवाकर उनके हांथ में कुछ नहीं होने की बात कह देते हैं।

Read more : कुछ तो करिये कलेक्टर साहब 90 करोड़ की सड़क में धंस गया ट्रक का पहिया, निराधार है ये रोड


दिवाकर अब भेजा गया डोंगरी
ग्राम करनौद के उद्यान में अधीक्षक रहे हरनारायण दिवाकर का तबादला पहले तो सक्ती किया गया और अब यह जानकारी मिल रही है कि दिवाकर को बलौदा विकासखंड के ग्राम डोंगरी स्थित उद्यान में संलग्न किया गया है। इस संबंध में दिवाकर का कहना है कि उनको डोंगरी भेजने संबंधी आदेश नहीं मिला है।

वहीं अधिकारी से बनाकर नहीं रखना दिवाकर को महंगा पड़ रहा है। लगातार उनको अलग-अलग उद्यानों में भेजा जा रहा है। वहां भी वे किसी अन्य अधीक्षक के अधीनस्थ कार्य कर रहे हैं। डोंगरी में भी अधीक्षक का प्रभार किसी दूसरे अधिकारी के पास ही दिया गया है।


साह चले गए लंबी छुट्टी पर
मालखरौदा विकासखंड के ग्राम भूतहा स्थित उद्यान के अधीक्षक ललित साह पर मनमर्जी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई है। इस संबंध में पत्रिका में समाचार प्रकाशित होने के बाद से अधीक्षक साह लंबी छुट्टी पर चले गए हैं।

साह के लंबे अवकाश में चले जाने से ग्राम भूतहा तथा करनौद क्षेत्र के किसानों को किसी तरह की सुविधा नहीं मिल रही है। साह पर भूतहा उद्यान में नहीं रहने तथा रायगढ़ से फेसबुक अपडेट करने का आरोप है। आरोपों से बचने के लिए साह ने परिवार में तबियत खराब होने का हवाला दिया था और बाद में अवकाश ले लेकर चले गए।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग