जांजगीर चंपा

ट्रांसफार्मर के नीचे बिछा है मौत का जाल! नहीं हो रहा सुधार, 1 से 2 फीट में लटक रहे तार…

CG Alert: जांजगीर-चांपा जिले में विद्युत विभाग ने शहर में जगह-जगह बिजली सप्लाई के लिए पावर ट्रांसफॉर्मर तो रख दिए है।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2025, 5:11 PM IST
ट्रांसफार्मर के नीचे बिछा है मौत का जाल! नहीं हो रहा सुधार, 1 से 2 फीट में लटक रहे तार...

CG Alert: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में विद्युत विभाग ने शहर में जगह-जगह बिजली सप्लाई के लिए पावर ट्रांसफॉर्मर तो रख दिए है, लेकिन इनके नीचे व आसपास सुरक्षा के कोई बंदोबस्त नहीं कर रखे हैं। बारिश होते ही आसपास करंट फैल जाता है।

साथ ही अंधेरे में जमीन से 1 फीट में ही होने से आम लोगों को टच होने का खतरा रहता है। शनिवार को विवेकानंद मार्ग में बीटीआई के समीप एक मवेशी की मौत हो गई। इससे इनके नीचे व आसपास हर पल खतरा मण्डराता रहता है। जबकि शहर में हर गली-मोहल्ले में ट्रांसफॉर्मर नजर आ जाएगा।

CG Alert: अनदेखी जिम्मेदारों को बड़े हादसे का इंतजार

शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग बिजली सप्लाई के लिए पावर ट्रांसफॉर्मर तो रख दिए है, लेकिन इनके नीचे व आसपास सुरक्षा के लेकर गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा ट्रांसफार्मरों पर खुले तारों के कारण आए दिन शार्ट सर्किट की घटनाएं हो रही है। इतना ही नहीं डीपी के खुले तार की चपेट में आने से दो मवेशयिों की मौत हो चुकी हैं।

विद्युत विभाग की घोर लापरवाही का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। डीपी के खुले तारों पर आए दिन मवेशी चपेट में आ रहे हैं। विभाग के जिम्मेदार अधिकारी की लापरवाही कर रहे हैं। शहर में कई ट्रांसफार्मर खुले पड़े हैं। इमनें लगातार नंगे तार लटक रहे है। इससे डीपी के आसपास खुले तारों की चपेट में आ जाते हैं। इससे आए दिन शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हादसे हो रहे हैं।

सबसे ज्यादा पशु शिकार हो रहे हैं। शनिवार को ही शाम को बारिश हुई। बीटीआई चौक के पास ट्रांसफार्मर के नीचे पानी भरा होने से गाय करंट की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। इसी तरह पिछले साल बरसात में भी लिंक रोड में ट्रांसफार्मर के पास भरे पानी में करंट प्रवाहित हो रहा था। इसमें एक मवेशी की मौत हो गई थी।

शार्ट सर्किट से दुकान में लग चुकी है आग

शहर में घनी आबादी है। यहां पर हर गली-मोहल्ले व बाजारों में पावर ट्रांसफॉमरों रखे रहते हैं। जिनमें कई बार र्स्पाकिंग से आग लग जाती है तो घनी आबादी में आगजनी का भी खतरा बना रहता है। पिछले माह चांपा में ट्रांसफार्मर के पास शार्ट सर्किट से पास के ही रूई गोदाम में आग लग गई थी। इससे लाखों रुपए का नुकसान भी हुआ था। ट्रांसफार्मरों नीचे चारों ओर जाल लगा दिया जाए तो खतरे से निजात मिल सकती है।

केबल लटकने से बारिश के दौरान करंट फैलने का ज्यादा खतरा

पिछले तीन-चार दिनों से हर रोज शाम को बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश के दौरान करंट फैलने का खतरा अधिक रहता है। कचहरी चौक, विवेकानंद मार्ग में ट्रांसफार्मर खुला पड़ा है। यहीं पर लोग हाथ ठेले लगाकार अपना धंधा करते है। ऐसे में बारिश के दौरान डीपी में खुले तारों के कारण करंट फैलने का खतरा अधिक है।

चांपा डीई अजय भारद्वाज ने कहा की ट्रांसफार्मर में केबल को ढंकने के लिए कई जगह बॉक्स लगाए गए हैं। जहां-जहां पर ट्रांसफार्मराें में बॉक्स नहीं लगे हैं या टूट गए हैं, वहां जल्द नए बाक्स लगाए जाएंगे।

Updated on:
5 May 2025, 5:11 PM IST
Published on: