CG News: भीषण गर्मी और लोड के कारण ट्रांसफार्मर के शार्ट हो जाने के कारण शहर के लोगों को करीब 36 घंटे पानी के लिए तरसना पड़ा। ट्रांसफार्मर की खराबी सुधारने में निगम के कर्मियों को करीब 18 घंटे लग गए। इसके चलते 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट से संबंधित 8 टंकियों में पानी नहीं भरा जा सका। इससे रविवार की शाम और सोमवार की सुबह की पाली में पेयजल सप्लाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर की खराबी सुधार लिया गया है और सोमवार की शाम की पाली में सप्लाई सामान्य होने की बात कही है।