जांजगीर चंपा

4 बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर पति-पत्नी ने किया सुसाइड… सदमें में बच्चे

CG Crime News : पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया के सबरिया डेरा में पति पत्नी के बीच गुड़ाखू लाने के विवाद पर झगड़ा हो गया।

2 min read

Crime News : पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया के सबरिया डेरा में पति पत्नी के बीच गुड़ाखू लाने के विवाद पर झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद पति बकरी चराने निकल गया। जब वह वापस लौटा तो उसकी पत्नी चूहा मारने की दवा खा ली थी। इससे उसकी मौत हो गई।

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया। जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पति-पत्नी की मौत के बाद घर में 4 बच्चों के सिर से माता पिता का साया उठ गया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पामगढ़ पुलिस के अनुसार शत्रुहन गोंड़ 35 बकरी पालन करने का काम करता था। शुक्रवार की दोपहर को शत्रुहन व उसकी पत्नी सुभद्रा 30 के बीच गुड़ाखू लाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई। जिससे सुभद्रा को चोटें आई। विवाद के बाद शत्रुहन बकरी चराने चला गया। देर शाम को शत्रुहन जब शाम को अपने घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी से चूहा मार दवा खाकर खुदकुशी कर ली है।

उसका शव खाट पर ही पड़ा था। घटना के बाद शत्रुहन की मानसिक स्थिति भी खराब होते गई और उसने रात को खुद भी जहर खा लिया। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराए। लेकिन इलाज के दौरान शत्रुहन की भी मौत हो गई। पुलिस ने सुभद्रा के शव का पामगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया। वहीं शत्रुहन के शव का शनिवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

4 बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

शत्रुहन के चार बच्चे हैं। जिसमें 11 साल का लाला, 9 साल की भूरी, 7 साल का बेंगवा एवं 3 साल की सुमन है। यानी अब इन चार बच्चों की परवरिश आखिर कौन करेगा। उनके रिश्तेदारों के ऊपर चिंता का विषय बन चुका है। वहीं चार-चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मामूली बात को लेकर दोनों के बीच झड़प हुई है। क्योंकि महिला के चेहरे पर खून के निशान भी मिले हैं।

Published on:
17 Dec 2023 04:34 pm
Also Read
View All