30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

E-KYC को 500 में सिलेंडर योजना समझकर महिलाएं दिन भर लग रही लाइन में… नए कनेक्शन के लिए भी जद्दोजहद

LPG Gas E-KYC : घरेलू गैस सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी के लिए केन्द्र सरकार ने 31 दिसंबर तक उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी करने आदेश जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 17 Dec 2023, 2:57 PM IST

rashan_card_e-kyc.jpg

LPG Gas E-KYC : घरेलू गैस सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी के लिए केन्द्र सरकार ने 31 दिसंबर तक उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरी करने आदेश जारी किया है। इसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने और चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार 500 रुपए में महिलाओं को गैस सिलेंडर मिलने की योजना मान महिलाएं स्वयं एजेंसियों में लाइन लग कर ई-केवाईसी जमा करने जुट गई हैं। यही नहीं नए गैस सिलेंडर लेने वाली महिलाओं की संख्या भी इन दिनों बढ़ गई है। इधर ई-केवाईसी का सर्वर डाउन होने से महिलाओं को घंटों कतारबद्ध होकर जद्दोजहद करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें : Road Accident : कोंडागांव में हादसा... पेड़ से टकराई तेज रफ़्तार बाइक, 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

नए कनेक्शन के लिए भी जद्दोजहद

ई-केवाईसी कराने वाली महिलाओं के साथ नए घरेलू कनेक्शन के लिए भी लगातार लोग गैस एजेंसियों में पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी नए कनेक्शन के लिए महिलाओं की लाइन एजेंसियों में लगी रही, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण दिन भर काम नहीं हुआ। महिलाएं एजेंसियों की खिड़की के बाहर खड़ी रहीं और सर्वर आने का इंतजार करती रहीं।

घरेलू गैस सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से 31 दिसंबर 2023 तक ईकेवाइसी पूरी करने का फरमान जारी किया गया है। ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज गैस सिलेंडर एजेंसियों में जमा किया जाना है। यह आदेश 3 दिसंबर के बाद जारी हुआ था। हाल ही में विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में गरीब परिवारों की महिलाओं को घरेलू गैस सिलेंडर कनेक्शन उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

सरकार बनते ही योजना लागू होने की संभावना पर घरेलू गैस सिलेंडर कनेक्शन वाली महिला उपभोक्ताओं की एजेंसियों में ई-केवाइसी के लिए भीड़ हर दिन लग रही है। शनिवार को भी शहर की सभी गैस एजेंसियों में महिलाओं की भीड़ लगी रही। इससे पहले शुक्रवार को भी महिलाओं की भीड़ लगी थी। सुबह 11 बजे अचानक सर्वर डॉउन हो गया। शुक्रवार को ई-केवाईसी नहीं होने पर महिलाएं शनिवार को एजेंसी पहुंचीं और लाइन में लगी रहीं। इधर शनिवार को भी सर्वर डॉउन होने के कारण उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें : कर्मचारियों पर गिरी गाज... 2 अधिकारी हुए ससपेंड, खुलेआम कर रहे थे अवैध कटाई

शिविर में सवालों की लगी झड़ी...

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मुंगेली नाका में लगाए गए शिविरों में खाद्य विभाग के अधिकारी उज्जवला योजना की जानकारी और फार्म महिलाओं को दे रहे थे। यहां पहुंचने वाली अधिकांश महिलाएं सरकार की 500 रुपए में महिलाओं को दी जाने वाली योजना की जानकारी मांगी। अधिकारियों ने योजना के लागू नहीं होने की जानकारी दी। इसके बाद महिलाओं ने सवालों की झड़ी लगा दी। अधिकारी और कर्मचारी शाम 6 बजे तक महिलाओं को जवाब देते रहे।

केंद्र सरकार की ओर से सभी गैस सिलेंडर धारकों की सब्सिडी निर्धारित करने के उद्देश्य से ई-केवाइसी अपडेट कराने निर्देश जारी किया गया है। इसे 31 दिसंबर तक पूरा करना जरूरी है। घोषणा पत्र में शामिल 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने के संबंध में अभी किसी प्रकार के आदेश नहीं मिले हैं।

- रोहित कुजूर, मैनेजर एलपीजी बिलासपुर एरिया

भाजपा के घोषणा पत्र में गरीब परिवार की महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर देने का जिक्रहै। यानी संभवत: बीपीएल श्रेणी की महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। बीपीएल कार्डधारी महिलाओं के लिए पहले ही सरकार ने उज्ज्वला योजना चला रखी है। इसमें वर्तमान में ₹792.50 में गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया जा रहा है। उज्जवला योजना के तहत हितग्राही महिलाओं को मिल रहे ₹792.50 की जगह ₹500 में गैस सिलेंडर मिलने की संभावना है।