
Crime News : ट्यूशन टीचर का रास्ता रोक कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश अब भी जारी है। प्रार्थिया अलका गुप्ता पति चन्द्रप्रकाश गुप्ता (47) तेलीपारा निवासी ने सिटी कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया था कि वह शाम को कश्यप कॉलोन से ट्यूशन पढ़ाकर पैदल अपने घर जा रही थीं।
इसी दौरान गली नंबर 3 के पास स्कूटी में बैठे 3 लोग पर्स छीन कर भाग गए। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लगातार खोजबीन की जा रही थी। इस दौरान कोतवाली पुलिस को मुखबिर से आरोपी के बारे में सूचना मिली। इस पर पुलिस ने आरोपी बिसु श्रीवास पिता राजकुमार श्रीवास (21) अटल आवास सरकंडा निवासी चांडीडीह सब्जी बाजार में घेराबंदी कर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों विशाल व ओम ओड़िया के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने बताया गया कि लूट की रकम में से 2000 रुपए उसे हिस्सा में मिला था। प्रकरण के अन्य दो आरोपी विशाल व ओम की तलाश जारी है।
छुट्टी मनाने गए परिवार के घर में चोरी
परिवार के साथ छुट्टी मनाने अहमदाबाद गए पीएचडी स्कॉलर के घर में चोरी हो गई। प्रार्थी श्रेय अनंत सेंडीमल पिता सुनील सेंडीमल (30) महामाया रेसीडेंसी सेंदरी निवासी ने कोनी थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने अपनी शिकायत में बताया कि 10 दिसंबर को वह अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ अहमदाबाद गया हुआ था।
शुक्रवार को जब वह घर वापस लौटा तब देखा कि घर के सामने दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। घर के अंदर रखे आलमारी को चेक किया तो उसमें रखे 2 हजार रुपए और लिफामें में रखे नगदी 1 हजर रुपए चोरी हो गया था। शिकायत पर कोनी पुलिस जांच में जुट गई है।
Published on:
17 Dec 2023, 3:26 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.