जांजगीर चंपा

Video: शाम होते ही इलाके में शुरू हो जाती थी लड़कियों को बुक करने का सिलसिला, जब पहुंची पुलिस तो..

Flesh trade busted in janjgir: देह व्यापार करते तीन महिलाएं व एक ग्राहक को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है मुखबिर की सुचना के मदद से यहाँ खुलासा किया गया है। पुलिस ने तीनो को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है एवं आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है ।
2 min read
• •
Updated: 13 Jul 2019, 8:58 PM IST
Sex racket in Pali's hotels
Sex Racket : हाइवे की होटल पर चल रहा था देह व्यापार का कारोबार, पुलिस ने दी दबिश, मंचा हडक़ंप

जांजगीर-चांपा। प्रदेश में देह व्यापार और प्रेमी जोड़ो की रंग रलियों की खबर आए दिन सामने आ रही है। बढ़ते देश की जनसँख्या तमाम जुर्म को भी जन्म दे रही है। प्रदेश के जांजगीर जिले के शिवरीनारायण से एक खबर आ रही है जहा देह व्यापार (Flesh trade busted in janjgir) करते दो महिलाएं एक महिला दलाल व एक ग्राहक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से नगर में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश भर में जगह जगह से ऐसे खबर आजकल आ रहे हैं। गत दिनों प्रदेश के राजधानी में भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ पुलिस ने किया था। पता चला है कि मुखबिर के सुचना अनुसार यह कार्रवाही को अंजाम दिया गया है।

यह है पूरा मामला
शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नगर में देह व्यापार का अवैध कारोबार काफी अर्से से चल रहा है। जिस पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने टीम बनाई और शनिवार को ऐसे स्थानों में दबिश देकर तीन महिलाओं व ग्राहक को पकड़ा (Flesh trade busted in janjgir) है । शंका के आधार पर शिवरीनारायण पुलिस ने महिला दलाल दुरपति उर्फ द्रौपदी भट्ट के घर प्वाइंट बनाकर दबिश दी।

दलाल के घर में ज्योति नगर दीपका निवासी पार्वती उरांव पति लक्ष्मण 32, शंकर मंदिर मुंगेली निवासी ललिता सतनामी बेवा पति राजकुमार कोसले 30, ग्राहक चोरभट्ठी मुलमुला निवासी संजय कुमार कश्यप पिता सुरेश कश्यप २५ को रंगे हाथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है एवं आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 1965 के तहत कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में प्रशिक्षु एएसपी अभिषेक पैकरा एवं उनकी टीम का योगदान था।

Flesh trade busted in janjgir से जुड़े खबर यहाँ पढ़े

Updated on:
13 Jul 2019, 8:58 PM IST
Published on: