जांजगीर चंपा

शराब तस्करों पर आधी रात चार एसडीओपी पहुंचे एक साथ, छापेमारी कर पकड़ा जखीरा

नौ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल की सलाखों में

2 min read
janjgir champa industries,janjgir police,crime in janjgir,crime in janjgir police,
नौ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल की सलाखों में

जांजगीर-चांपा. जिले में अनाधिकृत महुआ शराब का उत्पादन व बिक्री का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। गांव की गलियों में महुआ शराब की बाढ़ आ गई है। आबकारी अमला कार्रवाई तो कर ही रहा है।

इसके अलावा पुलिस भी ऐसे कारोबारी में नकेल कसने अभियान शुरू कर दिया है। एसपी नीतु कमल ने जिले में पहली बार जिले के 19 थाना प्रभारियों को मुहिम में लगा दिया और एक साथ छापेमारी के लिए जिले के चारों सब डिविजन के एसडीओपी को महुआ शराब पकडऩे अभियान छेड़ दिया। जिसमें पुलिस को अपेक्षित सफलता तो नहीं मिली, लेकिन इसका बड़ा कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस की चार टीम ने विभिन्न स्थानों से महुआ शराब का जखीरा जब्त किया है।

जिसमें पुलिस की टीम ने सुबह चार बजे एक साथ अपने अपने इलाकों में दबिश देकर छापेमारी की। जिला स्तर पर एक साथ की गई कार्रवाई में पुलिस ने तकरीबन तीन सौ लीटर कच्ची शराब जब्त किया है। इतना ही नहीं टीम को सैकड़ो बोरी महुआ पास जब्त करने में सफलता मिली है।


यहां मिली सफलता
शिकारी पारा में पुलिस ने 100 लीटर महुआ शराब तथा 25 बोरी से अधिक महुआ पास जब्त किया है। इसी तरह चार पारा में 132 लीटर महुआ शराब एवं 90 बोरी महुआ पास तालाब व झाडिय़ों में मिला है। तस्करों ने खेत के गड्ढ़ों में छिपाकर महुआ को रखे थे। इसी तरह बुढऩपुर सुंदरेली में टीम ने 20 हंडी महुआ पास व तीन गांव के आगे नहर किनारे जमीन में गड़ाकर रखे थे। जिसे पुलिस द्वारा बरामद किया गया।

डभरा टीम के द्वारा सपिया गांव में 37 लीटर महुआ शराब तालाब के अंदर छिपाकर रखे थे। जिसमें तकरीबन 35 बोरी महुआ पास जब्त किया गया। पूरे मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। संबंधित थाना में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34-2, 34-1 क के तहत कार्रवाई की जा रही है।


केस वन
शिवरीनारायण पामगढ़ क्षेत्र में एसडीओपी निकोलस खलखो द्वारा थाना पामगढ़, शिवरीनारायण क्षेत्र के शिकारी पारा क्षेत्र के सबरिया डेरा में दबिश दी गई। जहां सैकड़ो लीटर कच्ची शराब जब्त की गई।


केस टू
डभरा चंद्रपुर क्षेत्र में एसडीओपी सीडी तिर्की की टीम ने डभरा क्षेत्र के सपिया गांव में बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब जब्त किया। इसके अलावा तालाब में महुआ पास भी जब्त किया गया।


केस थ्री
मालखरौदा चारपारा क्षेत्र में एसडीओपी अमित पाटले की टीम ने मालखरौदा, जैजैपुर व सक्ती क्षेत्र के गांवों में बड़ी कार्रवाई की। यहां से टीम ने चारपारा में 132 लीटर कच्ची शराब जब्त किया है।


केस फोर
एसडीओपी चांपा उदयन बेहार ने ग्राम नगरदा, चांपा, सारागांव सहित अन्य गांवों में एक साथ दबिश दी। जहां पुलिस ने नगरदा के पहाड़ी इलाके के ग्राम बुढऩपुर व सुंदरेली में 3 भ_े में 20 हांडी महुआ शराब बनते पकड़ा।


पुलिस गिरफ्त में आरोपी
-दिलचंद रात्रे पिता आनंदराम शिकारी पारा राहौद
-विनोद पाटले पिता असाम लाल सुंदरेली नगरदा
-संतोष भारती पिता सीताराम सपिया फगुरम चौकी
-सात बाई पति हुलास खूंटे सपिया
-गणेशराम पिता पदुम राम सपिया
-लक्ष्मी कुमार पिता मधुराम सपिया
-सुनीता लहरे पिता अमित लहरे चार पारा मालखरौदा
-रामकुमार भारती पिता सुंदरराम चारपारा
-अमित लहरे पिता रूरूराम चारपारा मालखरौदा

Published on:
29 Mar 2018 08:36 pm