जांजगीर चंपा

यहां IPL मैच के हर बॉल पर लग रहा दांव, निजी बैंकों से हुआ करोड़ों का ट्रांजेक्शन, एक्शन में पुलिस

IPL Cricket Betting: बड़े सटोरिए सामने नहीं आ रहे हैं और वे अपने अपने चेले के माध्यम से दांव लगवा रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Apr 2024, 3:23 PM IST
IPL Cricket match betting

Chhattisgarh Crime News: कोसा कांसा कंचन और कागज की नगरी आईपीएल सट्टे को लेकर बदनाम है। यहां आईपीएल सट्टे में हर बाल पर दांव लग रहे हैं। बड़ी बात यह है कि यहां के छोटे छोटे बैंकों में करोड़ों रुपए का ट्रांजेक्शन हो रहा है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब नगर के एक बैंक के खाताधारी ने बैंक मैनेजर से पूछताछ के दौरान करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन का खुलासा किया है। इससे साफ जाहिर होता है कि सटोरिए महादेव ऐप के माध्यम से करोड़ों रुपए का सट्टा खेल रहे हैं और बैंक में लेन-देन कर रहे हैं।

इसकी जानकारी उसने चांपा थाना प्रभारी को दी है। ताकि थाना प्रभारी ब्रांच मैनेजर से पूरे मामले को लेकर जांच कर सके। चांपा में आईपीएल क्रिकेट मैच में हर रोज करोड़ों रुपए का दांव लग रहा है। चांपा का यह पुराना इतिहास रहा है। यहां सैकड़ों की तादात में बड़े सटोरिए हैं जो हर बाल में दांव लगा रहे हैं। बड़े सटोरिए महादेव ऐप के अलावा और भी अन्य ऐप के माध्यम से सट्टा खिलवा रहे हैं। हालांकि बड़े सटोरिए सामने नहीं आ रहे हैं और वे अपने अपने चेले के माध्यम से दांव लगवा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस को इसकी भनक नहीं है। पुलिस भी ऐसे लोगों की पूछपरख कर मौन स्वीकृति दी है। इससे सटोरियों का कारोबार चल रहा है।

पूरे सीजन में पकड़ाए केवल दो से तीन सटोरिए

आईपीएल के एक माह के सीजन में अब तक चांपा में केवल दो से तीन मामले बनाए हैं। जबकि चांपा के हर गली कूचों में कई सटोरिए आईपीएल क्रिकेट में दांव लगवाने माहिर हैं। इसके बाद भी सटोरिए पकड़े नहीं जा रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस की कार्यशैली किसी से छिपी नहीं है। बड़ी बात यह है कि सट्टे की गिरफ्त में आकर सैकड़ों लोगों का घर बर्बाद हो रहा है। वहीं सट्टा के संचालक मालामाल हो रहे हैं।

टीआई नरेश पटेल का कहना है कि सट्टे को लेकर पहले भी कार्रवाई की गई है। शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाती है। संदिग्ध बैंक की भी जांच पड़ताल की जाएगी।

Updated on:
27 Apr 2024, 3:23 PM IST
Published on: