8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2024: 30 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा

Election 2024: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन 30 अप्रैल को होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 27 Apr 2024, 2:46 PM IST

Lok Sabha Chuunav 2024: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आगमन 30 अप्रैल को होगा। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पार्षद नागेंद्र गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 30 अप्रैल को चांपा के भालेराय मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारी प्रारंभ की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा! शिवनाथ नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्तों के साथ गया था घूमने…पसरा मातम

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जांजगीर-चांपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. शिवकुमार डहरिया कोरबा लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत सहित जिला जांजगीर-चांपा लोकसभा के सभी विधायक गण कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसके लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी अर्जुन तिवारी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप कार्यकारी अध्यक्ष रमेश पैगवार ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारी को तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: प्रोटीन से भरपूर ये ड्राई फ्रूट बड़ी बीमारियों से रखेगा दूर, विटामिन से हार्ट और त्वचा को मिलेगा फायदा