राजेंद्र सूर्यवंशी महिला से मिलने उसके घर गया। इसीबीच घर पहुंचे पति और बेटे ने महिला और राजेंद्र सूर्यवंशी को आपत्तिजनक स्थिति में देख आग बबूला हो गया। बाप-बेटे ने राजेंद्र को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और वहां से फरार हो गए।
जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम घुठिया के रहने वाली शादीशुदा महिला का गांव के ही राजेंद्र सूर्यवंशी के साथ अवैध सम्बन्ध था। यह बात उसके पति को पता चल गयी। इसके बात पति पत्नी पर नजर रखने लगा।
3 मार्च 2019 को राजेंद्र सूर्यवंशी महिला से मिलने उसके घर गया। इसीबीच घर पहुंचे पति और बेटे ने महिला और राजेंद्र सूर्यवंशी को आपत्तिजनक स्थिति में देख आग बबूला हो गया। बाप-बेटे ने राजेंद्र को लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा और वहां से फरार हो गए।
मारपीट में राजेंद्र को गंभीर चोट आयी। इसकी जानकारी जब उसके घर वालों को हुई तो वो उसे लेकर चांपा के एक अस्पताल गए। वहां से उसे उसे बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन फिर भी उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया तो उसे रायपुर रेफेर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी।
मृत्यु के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और आरोपी छतराम व उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया। अब न्यायालय ने इस मामले में छतराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।